खास खबर

रेवदर में ब्लाॅक कांग्रेस ने पेट्रोल- डीजल दामों में वृद्धि व महंगाई को लेकर धरना-प्रदर्शन किया।

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

पेट्रोल-डीजल के दामों में निरंतर वृद्धि, महंगाई एवं केंद्र की भाजपानीत मोदी सरकार की गलत नीतियों व वादाखिलाफी के विरुद्ध कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के आज अन्तिम दिन रेवदर में ब्लाॅक कांग्रेस की ओर से उपखण्ड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया और मय नारेबाजी रैली के रुप में उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुंच कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

धरने को कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए

कांग्रेस जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य, ब्लाॅक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह देवड़ा के अलावा जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह सोलंकी, मानाराम पुरोहित, भवानीसिंह भटाना, महासचिव दलपत सिंह नागाणी, महिपाल सिंह देवड़ा, 2013 के विधानसभा प्रत्याशी लकमाराम कोली इत्यादि प्रमुख नेताओं सहित अनेक वक्ताओं ने सम्बोधित करके महंगाई व पेट्रोल-डीजल व गैस कीमतों भारी बढ़ोतरी को लेकर केन्द्र की मोदी सरकार को जमकर कोसा।

कार्यक्रम में रेवदर के पूर्व प्रधान मोतीराम कोली,छगनलाल सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष हीरालाल अग्रवाल, कांग्रेस महासचिव पुखराज परिहार, लाखाराम चौधरी, शिवशंकर शर्मा, प्रवक्ता एडवोकेट हर्षुल अग्रवाल, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष इब्राहीम खाँ, सिरोही ब्लाॅक कांग्रेस उपाध्यक्ष कमलसिंह जामोतरा, अनादरा कांग्रेस ईकाई अध्यक्ष कानाराम मेघवाल, कृष्णन पांचाल मंडार, हेमन्त सिंह देवड़ा, शकूर भाटी, इत्यादि सहित बड़ी तादाद में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Categories