खास खबर

कार्यकर्ता जनता के हितों के लिए कड़ा संघर्ष करें, उनकी आवाज बने

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

कांग्रेस सरकार की दनात्मक नीतियों का मिलकर कड़ा प्रतिकार करेंगे

सिरोही भारतीय जनसंघ के संस्थापक चिंतक शिक्षाविद एवं राष्ट्रीय एकता अखंडता के प्रबल समर्थक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जालौर- सिरोही सांसद देवजी एम पटेल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार की कमजोरियां उजागर नहीं हो जाए इसलिए वह भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमे कर आवाज को दबाने का प्रयास कर रही ह।

सांसद ने कहां डॉ. मुखर्जी के ने राष्ट्रवाद का नारा बुलंद कर जीवन पर्यंत संघर्ष किया जिसकी बदौलत आज देश के सशक्त नेतृत्व नरेंद्र मोदी ने धारा 370, नागरिकता संशोधन कानून, राम मंदिर निर्माण सहित चीन को करारा जवाब देने की ताकत दिखाकर जन आकांक्षाओं को पूरा करने का काम किया है।

सोमवार को भाजपा नगर मंडल सिरोही के कार्यकर्ताओं से मुखातिब होते हुए सांसद देवजी एम पटेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें कतई कांग्रेस से घबराने की जरूरत नहीं है मोदी सरकार ने वह काम किया है जो कांग्रेस 70 साल में नहीं कर पाई, सांसद ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जनता के दुख तकलीफों को दूर करने के लिए उनके बीच जाए और केंद्र की योजनाओं से उनको लाभान्वित करावे।

सांसद ने कोरोना संकट में भाजपा नगर मंडल द्वारा किए गए सेवा प्रकल्प की सराहना की। उन्होंने सभी को कहा कि वे हर पल हर, समय जनता के हितों के लिए लड़ते रहेंगे और किसी भी संकट के समय याद करते ही तुरंत दौड़े चले आएंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने डॉ मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर केंद्रित जनसंघ और आज की भाजपा डॉ मुखर्जी की ही दूरदर्शिता का परिणाम है।

इसी प्रकार पूर्व जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनहित के मामलों में संघर्ष करने का आवाहन किया। पूर्व जिला महामंत्री एडवोकेट वीरेंद्रसिंह चौहान ने कहा कि डॉ मुखर्जी ने कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने एवं देश की एकता और अखंडता के लिए उनका समर्पण और बलिदान देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। मंडल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री वीरेंद्र एम चौहान ने किया।

इससे पूर्व सारणेश्वर मंदिर परिसर स्थित मंदाकिनी तालाब के किनारे सांसद एवं जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

पूर्व जिलाध्यक्ष मामले में भाजपा कड़ा प्रतिकार करेगी

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी के खिलाफ प्रशासन द्वारा एफ आई आर दर्ज करने पर कार्यकर्ताओं ने कड़ा रोष व्यक्त किया। इस मौके पर सांसद सहित जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि हम सत्ता के दुरुपयोग तथा जनता की आवाज दबाने पर इसका मिल कर कड़ा विरोध करेंगे।

Categories