खास खबर

अशोक गहलोत की सरकार गिराने के षड़यंत्र के विरोध में कांग्रेस ने किया "धरना-प्रदर्शन"

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

रिपोर्ट हरीश दवे

सिरोही राजस्थान में निर्वाचित कांग्रेस सरकार को गिराने की भाजपा की साजिश के खिलाफ आज कांग्रेस के प्रदेश व्यापी आन्दोलन के तहत सिरोही मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में

 "धरना-प्रदर्शन" किया जाकर राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

प्रातः11 बजे सिरोही में अम्बेडकर सर्कल पर जिले भर से कांग्रेस के जिला,ब्लाॅक व नगर पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि एकत्रित हुए जहां जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य ने सम्बोधित कर भाजपा की अशोक गहलोत के नेतृत्व की कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश का विरोध जताया।इस दौरान कांग्रेस जनों ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।बाद में प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट जाकर कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल को ज्ञापन थमाया।

कार्यक्रम में

जिला संगठन महासचिव जैसाराम मेघवाल,पूर्व विधायक श्रीमती गंगाबेन गरासिया,लालाराम गरासिया, बीसुका उपाध्यक्ष राजेन्द्र सांखला,पूर्व जिला प्रमुख अनाराम बोराणा, सिरोही ब्लाॅक कांग्रेस प्रभारी मोहनलाल सिरवी,जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट मुनव्वर हुसेन,हीरालाल अग्रवाल,सुभाष चैधरी,भवानीसिंह भटाणा,रतन प्रजापत,कुलदीपसिंह देवडा,पुखराज गहलोत,गोपाल शर्मा महामंत्री राजेश ,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह जाखोडा,एनएसयुआई जिलाध्यक्ष सुरेशसिंह राव,ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर पुरोहित, प्रेमाराम देवासी,नाराणसिंह भाटी, देवेन्द्रसिंह जोलपुर,रसीद खाॅन,हरीश राठौड,पूर्व लोकसभा प्रत्याशी संध्या चौधरी,जिला प्रवक्ता हर्षुल अग्रवाल, संजय वर्मा,परबतसिंह काबा,जिला सचिव जीवन प्रकाश आर्य,फूलाराम सुथार, विजयसिंह देवड़ा,फिरोज रंगरेज,प्रवीण नाथ गोस्वामी, शंकरलाल घांची,भरत राणा,मझहर हुसैन कांग्रेस सेवादल जिला मुख्य संगठक कमलेश रावल, पिण्डवाड़ा नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश डी.रावल,वजीर खाॅन,एडवोकेट प्रशांत बोहरा,भारतसिंह राठौड,आनंद पंवार,सहवृत पार्षद सुलोचना परमार, अनीता कंवर,गोपाल शर्मा नरेन्द्रसिंह डाबी,भेराराम मेघवाल,गणका सरपंच ललिता गरासिया,महिला ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा परमार, हेमलता सिंह,सुरेन्द्र छावड़ा,नरेश रावल,हेमन्त सिंह सनवाडा,हरीश परिहार,अमराराम गरासिया सहित कई कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

गहलोत को दी भावात्मक श्रद्धांजलि- धरने के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता व शिवगंज नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन छगन गहलोत के आकस्मिक निधन पर सभी ने शोक जताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Categories