खास खबर

भाजपा पार्षद ने की कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

विधायक संयम लोढा की उपस्थिति में कांग्रेस में हुए शामिल

रिपोर्ट हरीश दवे

शिवगंज, 7 सितम्बर। भाजपा पार्षद ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। षिवगंज में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पार्षद मालम सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने पर मालम सिंह को विधायक संयम लोढा ने माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष वजींगराम घांची ने मालम सिंह को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने पर बधाई दी। कार्यक्रम में मालम सिंह ने कहां कि कोविड 19 में मुख्यमंत्री अषोक गहलोत द्वारा किये गये।

सराहनीय कार्य, दूरदर्षी सोच एवं कार्यषैली से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।

विधायक लोढा ने कहां कि कांग्रेस पार्टी एक परिवार है और परिवार में आये मालमसिंह का तहेदिल का स्वागत है। उन्होने कहां कि केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ आमजन में रोष बढ रहा है एवं भाजपा आमजन को मूल उद्देष्य से भटकाने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर नगरपालिका के पार्षदगण मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि भाजपा पार्षद मालमसिंह ने वार्ड नंबर 21 से भाजपा के बैनर तले चुनाव लडकर जीत हासिल की थी। सोमवार को एक कार्यक्रम में विधायक संयम लोढा की उपस्थिति में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Categories