खास खबर

राम झरोखा मैदान में पहली बार 48 साल में नहीं होंगे गरबा नृत्य

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

जगदम्बे मंडल रामझरोखा द्वारा छोटे स्वरूप में घट स्थापना होगी, गरबारास नही होंगे

मंडल बैठक मे कोरोना गाइड लाइन के चलते नवरात्रि रूपरेखा बनाई

रिपोर्ट हरिश दवे

सिरोही। शहर के मुख्य नवरात्रि महोत्सव के आयोजक जगदम्बे नवयुवक मंडल रामझरोखा सिरोही के तत्वाधान में कोरोना संक्रमणकाल के बीच इस बार आस्था, भक्ति के साथ उमंग उल्लास का पर्व देवी आराधना के गरबा आयोजन सहित अन्य विशाल गरबा पांडाल नही बनाकर विधी विधान से उल्लास पूर्वक माता की आकर्षक प्रतिमा स्थापित करके 9 दिन पूजा-अर्चना, आरती ही संपन्न होगी।

रविवार देर शाम हुई जगदंम्बे नवयुवक मंडल रामझरोखा सिरोही की विशेष बैठक में मुख्य संरक्षक सुरेश सगरवंशी, संरक्षक गिरीश सगरवंशी, लोकेश खण्डेलवाल, गांधीभाई पटेल, राजेश गुलाबवाणी, अध्यक्ष विजय पटेल आदि के सानिध्य में कोरोना की नगर की वर्तमान परिस्थितियों व सरकारी गाईड लाइन पर विचार मंथन किया गया।

उपस्थित सदस्यों की सर्व सम्मति से मंडल द्वारा सरकार के नियमों और दिशानिर्देशों के पालन के तहत प्रतिवर्ष की तरह आकर्षक माता जगदंबा की मूर्ति बनाकर घट स्थापना करने पर सहमति जताई। इस बार रामझरोखा मैदान में विशाल नृत्य पंडाल, मंच,आकर्षक रंगीन रोशनी और ऑर्केस्ट्रा कलाकारों की पारंपरिक गरबा गायकी व स्वर लहरियां प्रस्तुति नही हो पाएगी जिसके लिए मण्डल सदस्यो ने खेद व्यक्त किया। मंडल द्वारा 17 अक्टूम्बर को नवरात्र घट स्थापना के साथ उल्लास पूर्ण 9 दिन पूजा- अर्चना, परम्परागत सुबह - सांय व शयन आरती संपन्न होगी। छोटे स्वरूप में अस्थाई मंदिर में छोटी मूर्ति विराजित होगी और श्रद्धालुओं को दूर से दर्शन वन्दन के लिए मास्क, सोशल डिस्टेंस की पालना करनी होगी,

साथ ही सदस्य व्यवस्था बनाने में सहयोग करेंगे। मंडल ने इसमें सभी से सहयोग की अपील की है। उल्लेखनीय है कि शहर के मुख्य आयोजक मंडल द्वारा रामझरोखा मैदान में पिछले 48 साल से लगातार आयोजन किया जा रहा है। हर्षोल्लास पूर्वक मनाये जाने वाले इस आयोजन में पूरे शहर व आसपास के गांवों से लोग भाग लेने आते हैं किंतु इस बार मंडल कार्यकर्ताओं सहित नगर के युवक-युवतियों व श्रद्धालुओं में गरबा रास स्थगन को लेकर मायूसी है।

मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी स्थानीय परिस्थितियों समेत बंगाल दुर्गा पूजा एवं भव्य आयोजन के लिए मशहूर गुजरात में भी की जा रही तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं। बैठक में मंडल द्वारा सरकार के नियमों व दिशा निर्देशों के पालन का निश्चय किया गया। इस मौके पर महामंत्री प्रकाश खारवाल, एडवोकेट शैतान खरोर, प्रकाश प्रजापति, प्रताप प्रजापत, भूपतभाई देसाई, रणछोड़ पुरोहित, मगनलाल मीणा, दिनेश प्रजापत, तगसिंह राजपुरोहित, परबतसिंह केपी, रुपेंद्र शर्मा, नितिन रावल,महेश पटेल, अश्विनभाई, दिलीप पटेल, अतुल रावल, विकास प्रजापत,अमृत सुथार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Categories