खास खबर

सचिव अल्का उपाध्याय ने जलशक्ति अभियान की समीक्षात्मक बैठक ली

सिरोही ब्यूरो ,,,,,,,27 जुलाई।

ग्रामीण विकास मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव एवं सीएनओ की श्रीमती अल्का उपाध्याय की अध्यक्षता में जलशक्ति अभियान एवं विजन 2022 आंकाक्षा जिला की समीक्षात्मक बैठक कृषि विस्तार के आत्मा परियोजना के सभागार में आयोजित हुई।

बैठक में ग्रामीण विकास मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव एवं सीएनओ की श्रीमती अल्का उपाध्याय ने कहा कि जलशक्ति अभियान की माॅनेटरिंग माननीय प्रधानमंत्री द्धारा नियत रूप से की जा रही है। उन्होंने ग्लोबल वार्निग द्धारा उत्पन्न समस्या पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है जो कि 60 फीसदी खेती भारत में वर्षा पर ही निर्भर है, इसलिए जल का प्रबंधन एक वास्तविक गंभीर समस्या है। इससे उत्पन्न समस्याओं में खाद्यान्न उत्पादन में पिछले कुछ वर्षो में भारी कमी देखनो को मिली है।

इसी परिपेक्ष्य में सिरोही जिला कुछ वर्षो जल की कमी से जूझ रहा है। इसलिए जलशक्ति अभियान के अन्तर्गत सम्मिलित समस्त पंचायत समितियों के सभी ग्राम पंचायतों को जागरूक करने के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिए। जिले की संरक्षण योजना बनाने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए। जलदाय विभाग के अधिकारियो को ग्राम पंायत में हैण्डपम्प एवं जीएलआर टंकी के पास सूखे गड्डे बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंध्रप्रदेश की तर्ज पर ग्रामीण विकास विभाग द्धारा बनाए गए

प्रधानमंत्री आवास पर सूखे गड्डे जलदाय विभाग द्धारा बनाए गए। उन्होंने शिक्षा व चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को अपने अधीन संस्थानों में पौधारोपण करने के निर्देष दिए। बैठक में आंकाक्षा जिला विजन 2022 के बारें में भी समीक्षा की गई।
जिला कलक्टर सुरेन्द्र कुमार सोलंकी ने राजस्थान में जल संरक्षण के परम्परागत स्त्रोतों के रिनोवेशन की जानकारी दी। जलदाय विभाग के अधिकारियों को जल संग्रह टांके बनाने के निर्देश दिए।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी नाथूसिंह राठौड ने बताया कि चारों पंचायत समितियों में 4 प्रति ग्राम पंचायत साॅक पोट कुल 648 बनाने के लिए स्वीकृति जारी की गई है।
जलग्रहण एवं भू- संरक्षण के अधीक्षण अभियन्ता नरेन्द्रसिंह ने बताया कि जिले में जलशक्ति अभियान के अन्तर्गत किए गए कार्यो के बारें में जानकारी दी। बैठक में संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

बैठक के तुरन्त बाद कलैक्ट्री परिसर में स्थित बावडी का किया अवलोकन किया तथा आवश्यक निर्देश दिए।

Categories