खास खबर

पर्यावरण जाग्रति का प्रतीक पौधा मिशन शिवगंज :- उप वन संरक्षण प्रकाश चन्द कुमावत

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

रिपोर्ट हरीश दवे

सिरोही एक व्यक्ति एक पौधा मिशन संचालक पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत शिवगंज उप वन संरक्षण कार्यालय वन मंडल सिरोंही पहुंचे कर, उप वन संरक्षण प्रकाश चन्द्र कुमावत, सहायक उप वन संरक्षण सुनील गुप्ता वन अधिकारीयों से भेट की उप वन संरक्षण प्रकाश चंद्र कुमावत के कर कमलो द्वारा कार्यालय परिसर में पौधा रोपण कर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया आमजन से अपील की ज्यादा से ज्यादा पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण में प्रत्येक व्यक्ति अपनी भागीदारी निभाए।

कार्यक्रम में उप वन संरक्षण प्रकाश चंद्र कुमावत ने एक व्यक्ति एक पौधा मिशन संस्था को सहारनीय बताया कि, मिशन जन्मदिन व पुण्यतिथि तथा शादी समारोह में पौधा रोपण पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जाग्रति का कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर

सहायक उप वन संरक्षण सुनील गुप्ता ने मिशन के कार्यो देखकर कहा कि विभाग की ओर से आपको पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे भी दिये जायेगे , मिशन धरातल पर कार्य कर रहा है जो वास्तविक अर्थो पर पुण्यार्थ का कार्य है।

पौधा मिशन संचालक पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत ने वन अधिकारियों को संस्था द्वारा किये गये कार्यो से अवगत करवाया, मिशन पुर्व 12 सालो से पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष से पर्यावरण जागरूकता के लिए कार्य कर रहा है विलुप्त गौरैया संरक्षण के लिए प्रयासरत है वेस्ट वस्तुओं से निर्मित 1000 से अधिक गौरेया हाउस व परिडे लगाकर बचाने कार्य किया वन्य जीवों के कोरोना काल में टीम सकि्य थी वर्तमान में बर्ड फ्लु को लेकर पर्यावरण प्रेमी चिंतित है कोई भी मृत पशु पक्षी असामान्य स्थिति देखता है टीम तुरंत वन विभाग व प्रशासन को सुचना देते हैं ताकि इस माहवारी को रोका जाये, पौधा मिशन उपाध्याक्ष राजेश कुमावत ने वन विभाग के अधिकारियों को तुलसी रोपण कार्यक्रम के लिए समय दिया उसके के आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उप वन संरक्षण प्रकाश चन्द कुमावत, सहायक उप वन संरक्षण सुनील गुप्ता, क्षेत्रीय वन अधिकारी चुन्नीलाल राजपुरोहित, एक व्यक्ति एक पौधा मिशन संचालक पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत, उपाध्यक्ष राजेश कुमार मालवीया , व समस्त उप वन संरक्षण कार्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Categories