खास खबर

किसानों के साथ भाजपा सरकार की बर्बरता बच्चा बच्चा विरोध को तैयार : विधायक लोढा

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

रिपोर्ट हरीश दवे

सिरोही विधायक संयम लोढा ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार हाल ही में पारित किये गये कृषि कानूनो का विरोध कर रहे किसानो के साथ दिल्ली की सीमाओं पर बर्बरतापूर्ण व्यवहार कर रही है। उन्होने कहा कि कडाके की ठंड में संघर्ष कर रहे किसानों पर आंसू गैस के गोले छोडे जा रहे है, लाठिया बरसायी जा रही है।

पानी की बौछार कर उन्हे खदेडा जा रहा है। भाजपा यह न समझे की किसान अकेले है, देश का बच्चा बच्चा उनका साथ देने के लिये तैयार खडा है।

लोढा कैलाशनगर में ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित किसान बचाओं, देश बचाओं अभियान के तहत आयोजित किसान संवाद में किसानो को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि भाजपा बताये नये कानून किसानों के हितकर है तो उनके सहयोगी अकाली दल और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी गठबंधन छोडकर किसानो के आन्दोलन में शामिल क्यों हुए।

उन्होने प्रधानमंत्री से अपील की है कि अपनी हठधर्मिता छोडे, तीनों कानून वापस ले और लोगो का टुट रहा विश्वास संभाले।

उन्होने कहा कि संविधान में स्पष्ट प्रावधान है कि केन्द्र सरकार किस विषय पर कानून बनायेगा और राज्य किस विषय पर कानून बनायेगा। संवृतिसूची के कानून सूची के प्रावधान भी अलग से दिये हुए है। कृषि पर कानून बनाने का अधिकार राज्य का है जिसका भाजपा की सरकार ने अतिक्रमण किया है। भाजपा की नियत में खोट शुरू से रही है। इसलिये कोरोना माहमारी के चरम समय में भाजपा की केन्द्र सरकार ने 5 जून को अध्यादेश लाया, ये तीनो कानून पंूजीपतियो का हित साधने के लिये बनाये गये है।

भाजपा सरकार मोदी अडानी का मोहरा बनकर काम कर रही है। इतना विरोध होने के बाद भी मोदी सिर्फ इसलिये कानून वापस नही ले रहे है क्योंकि अडानी अम्बानी का करोडो रूपये जमीन खरीदने और उन पर गोदाम बनाने में लग चुके है।

लोढा ने कहा कि इन काले कृषि कानून को वापस लेने के चल रहे आन्दोलन में तीन दर्जन किसान शहीद हो चुके है। चाहे जिस तरह भी लडना पडे मोदी सरकार को तीनो कानून वापस लेने पडेगे।

युथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रकाशराज मीणा, पूर्व जिला प्रमुख अनाराम बोराणा, पूर्व प्रधान अचलाराम माली, राजु रावल, रामलाल पुरोहित एवं अन्य वक्ताओं ने सम्बोधित किया।

इस मौके पर लोढा ने ग्रामीणो की समस्या सुनी, तत्काल अधिकारियों को समाधान करने को कहा। इस मौके पर नारादरा सरपंच वेलाराम, कैलाशनगर सरपंच तेजाराम, सरपंच मोवनीदेवी, विक्रमसिंह, ब्लाॅक अध्यक्ष हरीश राठौड, अचलाराम मेघवाल, धीराराम देवासी, दलपतसिंह, तेजाराम हिरागर इत्यादि मौजूद थे।

Categories