खास खबर

जनसंघ के संस्थापक पंडित उपाध्याय की पुण्य तिथि पर दर्जन भर भी नही जुटे भाजपाई

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

भाजपा नगर मण्डल ने पुष्पांजलि करके पुण्य तिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाने की रस्म निभाई।

रिपोर्ट हरीश दवे

सिरोही भारतीय जनसंघ के संस्थापक व एकात्म मानव वाद के जनक दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर मण्डल द्वारा आयोजित समर्पण दिवस पर एक दर्जन भाजपाई भी नही जुट पाए।

महज चार पार्षद व मंडल अध्यक्ष समेत अन्य छह पदाधिकारी कार्यकर्ताओ ने पुण्य तिथि पर पंडित उपाध्याय को श्रद्धा पूर्वक याद किया।

गुरुवार को सिरोही के भटियानी माताजी मंदिर प्रांगण में भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल की अगुवाई नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर पार्टी के युगपुरुष एवं प्रेरक व्यक्तित्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रदा से नमन कर याद किया। इस मौके पर खंडेलवाल ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडितजी एक समावेशीत विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे जिसमें विभिन्न संस्कृतिया मिलकर एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकें। जनसंघ संस्थापक सदस्य के तौर पर उपाध्याय ने श्यामाप्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर भारतीय जनसंघ की नींव रखने में अहम योगदान दिया।

पूर्व जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक पुरोहित ने कहां की पंडितजी सादगी, सरलता, अनुशासन के श्रेष्ठ उदाहरण थे उनकी प्रखर राष्ट्रवादी सोच और उत्कृष्ट संगठनकर्ता के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश सगरवंशी ने कहा कि पंडितजी के विचारों एवं उनके पद चिन्हों पर कार्यकर्ताओं को चलने की सीख लेनी चाहिए, जिस विपरीत परिस्थितियों में संगठन को उन्होंने बड़े संघर्ष के बाद खड़ा किया है उसका आज पार्टी सत्ता में आने के बाद राष्ट्रहित को प्रधानता के रूप में भाजपा ने आगे बढ़ाया है।इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंडितजी ने अखंड भारत की कल्पना की थी उन्होंने जीवन पर्यंत समाज के निर्धन- गरीब तबके के उत्थान के बारे में कार्य किया, उनका जीवन, विचार और मिशन हमें प्रेरणा देता है जिसे प्रत्येक कार्यकर्ता को ग्रहण करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाए। इस अवसर पर नगर मंडल महामंत्री महेंद्र माली, भरत माली, पार्षद गोपाल माली, गोविंद माली, माणकचंद सोनी, दाऊसिंह चौहान, नितिन रावल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जहा केंद्र में भाजपा के पीएम नरेंद्र मोदी का डंका बज रहा है और वो पंडित जी और जनसंघ के अधूरे सपनो को पूरा करना ही अपना ध्येय मान रहे है वही प्रदेश की सत्ता,सिरोही की के विधानसभा क्षेत्र व नगर परिषद से बेदखल भाजपा के संगठन की जिला मुख्यालय पर यह स्तिथि है कि पार्टी के संस्थापक की पुण्य तिथि नगर मण्डल की कार्यकारिणी के सदस्य,ओर पार्टी के पार्षद भी उपस्थित नही रहते तो मोर्चा प्रकोष्ठों की स्तिथि क्या होगी। आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के आदर्श त्याग बलिदान की मूर्ति पंडित दीनदयाल उपाध्याय शायद पुण्य तिथि पर याद ही किये जाते है पार्टी में विस्तार के साथ विचारधारा कही खोती जा रही है।और पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारियो को अपने पितृ पूरुषो की पुण्य तिथि पर याद करने की भी फुर्सत नही है।

Categories