खास खबर

जुझारू पार्षद तस्लीम पठान राजस्थान महिला प्रदेश कांग्रेस की महासचिव नियुक्त, बधाइयों का क्रम जारी

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

रिपोर्ट हरीश दवे

सिरोही | राजस्थान महिला प्रदेश कांग्रेस की महासचिव नियुक्त किए जाने पर माउंट आबू की पार्षद तस्लीम पठान ने मुख्यमंत्री तथा पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो पद और दायित्व दिया है उसका पूरे राजस्थान में कोंग्रेस महिला मोर्चा के विस्तार के साथ राज्य सरकार की जनकल्याण कारी महिलाओं व आम जन की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित करवायेगी।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव तथा हिमाचल और राजस्थान की प्रभारी नीतू वर्मा ने राजस्थान महिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। कार्यकारिणी में माउंट आबू की पार्षद तस्लीम पठान को राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए तस्लीम पठान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा , महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती , सांसद नीरज डांगी , पूर्व उप मुख्य सचेतक रतन देवासी , माउंट आबू पालिका अध्यक्ष जीतू राणा तथा कांग्रेस नेता फिरोज पठान का आभार व्यक्त किया। महासचिव तस्लीम ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस की रीति नीति के अनुरूप कार्य करते हुए महिला शक्ति को मजबूती प्रदान करने के लिए वे कार्य करेंगी तथा सरकार के जनहितकारी फैसलों को जनता के बीच पहुंचाने के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रयासरत रहेंगी। उनकी नियुक्ति पर जिले के तमाम कांग्रेस जनों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाइयां भेजी है।

Categories