खास खबर

भाजपा ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

रिपोर्ट हरीश दवे

सिरोही/जयपुर | भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया के निर्देश पर भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना ने घोषित की।

भाजपा मिडिया प्रभारी सुरेश सोलंकी ने बताया कि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आवड़दान कोटड़ा को प्रदेश कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है चारण पूर्व में प्रवेश कार्यसमिति सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रहे हैं इस तरह से तीसरी बार उन्हें भाजपा संगठन रचना में यथावत रखा गया है।

जिला अध्यक्ष श्रवणसिंह राव राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रविन्द्र सिंह बालावत एवं सभी जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

Categories