खास खबर

भाजपा अनादरा मण्डल का प्रशिक्षण शिविर शुरू

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

रिपोर्ट हरीश दवे

सिरोही | भारतीय जनता पार्टी अनादरा मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, रेवदर विधायक जगसी रामजी कोली के मुख्य आतिथ्य में वेडेस्वर मामाजी मंदिर लुणोल में मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कोली की अध्यक्षता में शुभारंभ हुआ।

शिविर के शुभारंभ में जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए बताया कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार जनता से झूठे वादे कर सत्ता में आयी है उसने अपने दो साल के कार्यकाल में एक भी वादा पूरा नहीं किया है। कांग्रेस सरकार में सत्ता में आने से पहले किसानों से कर्ज़ माफ़ी का झूठा वादा किया था,युवाओं से रोज़गार एवं बेरोज़गारी भत्ते का वादा किया था ,महिलाओं से सुरक्षा एवं सम्मान का वादा किया था ,ग़रीब से आर्थिक संबल का वादा किया था लेकिन उन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया है और पेट्रोल डीज़ल पर वैट बढ़ाकर आम आदमी की कमर तोड़ दी है साथ ही इस कार्यकाल में किसानों को ऋण भी नहीं मिल रहे हैं जिससे किसान बहुत परेशान है।

रेवदर विधायक जगसीरामजी कोली ने शिविर में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण शिविर से कार्यकर्ताओं का व्यक्तित्व विकास होगा एवं पार्टी मज़बूत होगी।

इस शिविर के प्रथम दिन जिला महामंत्री योगेन्द्र जी गोयल ने कार्यपद्धति एवम संगठन संरचना मे हमारी भूमिका, जिला उपाध्यक्ष कालू राम जी चौधरी ने व्यक्तित्व विकास, पूर्व जिला उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह राजपुरोहित ने सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प ,भाजपा जिला मंत्री प्रकाश जी मेघवाल ने 2014 के बाद भारत की राजनीति में आए बदलाव,मन की बात जिला संयोजक मांगू सिंह बावली ने सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग विषयों पर कार्यकर्ताओं के सामने अपने विचार रखे। शिविर में मंच का संचालन भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह पिथापूरा किया।

शिविर के प्रथम दिन भाजपा जिला महामंत्री जयसिंह जी राव, पूर्व जिला महामंत्री मदन सिंह की थल ,मंडल महामंत्री चोपा राम चौधरी,झाला राम पुरोहित ,मंडल कोषाध्यक्ष नाथूराम चौधरी ,मंडल उपाध्यक्ष पृथ्वी सिंह देवडा,दिनेश प्रजापत ,देवाराम सुथार मंडल मंत्री दीपा राम देवासी ,मफतलाल माली रणछोड़राम कोली, वेलाराम चौधरी,पूर्व मंडलअध्यक्ष डाया लाल दवे ,दीपा राम चौधरी ,पूर्व सरपंच केसाराम कोली,युवा मोर्चा से लक्ष्मण कोली,कन्हैयालाल पुरोहित आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Categories