खास खबर

जल शक्ति केन्द्र का गठन

सिरोही। राष्ट्रीय जल मिशन जल शक्ति मंत्रालय के बिन्दु सं. 04 के क्रम में जिला स्तर पर जल शक्ति केन्द्र की स्थापना के लिए विभिन्न विभागों व एनजीओ के तकनीकी अधिकारियों व प्रतिनिधियों को मनोनित कर जल शक्ति केन्द्र का गठन किया है।

सिरोही जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने बताया कि इस जल शक्ति केन्द्र गठन में जल संसांधन, जलदाय विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग , जलग्रहण विकास एवं भू संरक्षण , सिचांई के अधिशाषी अभियन्ता, भू जल के वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि के उपनिदेशक, नगर परिषद के सहायक अभियन्ता, नेहरू युवा केन्द्र व स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी को सम्मिलित किया गया है।

Categories