खास खबर

सिरोही के विकास में कोई कमी नही आने दी जाएगी - विधायक संयम लोढा

ग्रामीणों के चेहरे पर झलकी खुशी, विधायक संयम लोढा का जताया आभार

डोडुआ से वराल तक 3 किमी पक्की सडक की स्वीकृति जारी

 

सिरोही। सिरोही का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है और रहेगी। प्रदेश की गहलोत सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखते हुए विभिन्न योजनाये चलाई है। सिरोही विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में विकास कार्य करवाया जा रहा है। बिजली, पानी और सडक से हर क्षेत्र को जोड़ा जा रहा है। विधायक संयम लोढा ने यह बात सिरोही विधानसभा क्षेत्र की डोडुआ पंचायत के वराल गांव में 1 करोड 20 लाख लागत से 3 किलोमीटर की सडक स्वी$कृति पर ग्रामीणों द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त की।

विधायक संयम लोढा ने कहां कि गांवों में कई जगहों पर मुख्य सडकें खस्ताहाल हो चुकी थी। सडक, पानी, बिजली सभी आमजन की मूलभूत जरूरत है। हमे सबसे पहले इसकी ओर ध्यान देना चाहिए। डोडुआ से वराल गांव की सडक बनने से ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होने कहां कि केन्द्र की मोदी सरकार ने महंगाई को चरम पर पहुंचा दिया है। आम आदमी का जीना दुर्भर हो गया है। किसानों के खिलाफ कानून लाकर मोदी सरकार ने किसानो को अपाहिज करने का कार्य किया है। लोढा ने कहां कि मोदी सरकार ने खाद्य सुरक्षा योजना का पोर्टल बंद करके गरीब लोगो को गेहूं से वंचित कर दिया है। कोई भी नया सदस्य घर में आने या शादी होने के बाद पुत्र वधु का नाम तक पोर्टल बंद होने से राशन में कार्ड में नही जुड पा रहे है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ग्रामीण क्षेत्रो के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलाकर उन्हें लाभांवित किया है।

डोडुआ निवासी भवानी सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संयम लोढा का आभार जताया और कहां कि डोडुआ से वराल सडक बनने से ग्रामीणों को कम दूरी तय करनी पडेगी। गांव में सडक नही होने से लडका-लडकियों का रिश्ता नही होता था। 3 किलोमीटर की सडक से अब ग्रामीणों को कालंद्री से डोडुआ आने के लिए लंबा सफर नही तय करना पडेगा। कच्चा मार्ग होने से ग्रामीणों को सबसे अधिक परेशानी बारिश के समय उठानी पडती थी। कार्यक्रम को अरविंद चारण ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सरपंच गिरजा कंवर, उप सरपंच घनश्याम सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष किशोर पुरोहित, पूर्व सरपंच भगवत सिंह, रमेश माली, बाबूलाल मेघवाल, ओटाराम माली, जगदीश माली, खीमसिंह मोहब्बत नगर, ईश्वर सिंह तंवरी, किशोर सिंह जेला, प्रताप मेघवाल मंडवारिया सहित ग्रामीण बडी संख्या में मौजूद रहे।

’विधायक लोढा का 11 किलो की माला से किया स्वागत-’ डोडुआ से वराल 3 किलोमीटर सडक की स्वीकृति के बाद युवा कौमी एकता एवं ग्रामीणों द्वारा विधायक संयम लोढा का 11 किलो की माला से स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने विधायक लोढा को पुष्प हार एवं स्मृति चिंह देकर आभार व्यक्त किया।

Categories