खास खबर

मोरली एवं फुंगणी में नवीन पशु चिकित्सा केंद्र स्वीकृत, विधायक संयम लोढ़ा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

सिरोही, 9 जुलाई।

राज्य सरकार ने सिरोही तहसील के फुंगणी एवं शिवगंज तहसील के मोरली में नवीन पशु चिकित्सा केंद्र स्वीकृत किये।
विधायक संयम लोढा ने यह जानकारी दी।

लोढ़ा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया का हार्दिक आभार जताया।

लोढा ने सिरोही तहसील के जैला के उप पशु चिकित्सा उपकेंद्र को पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत करने का आग्रह किया।

लोढ़ा ने सिरोही तहसील के आमलारी, वराड़ा, माकरोडा एवं शिवगंज तहसील के रुखाडा में किसान सेवा केंद्र स्वीकृत करने का आग्रह किया।
लोढा ने बताया कि यह चारो ही गांव इसके लिये सभी मानदंड पूरा करते है।

लोढ़ा ने बताया कि पशु की चिकित्सा के लिए किसानों एवं पशुपालकों को सरकारी पशु चिकित्सालय पर ही निर्भर रहना पड़ता है।

पशुचिकित्सालय की संख्या कम होने के चलते किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था। फुंगणी एवं मोरली में पशु चिकित्सा उप केंद्र नही होने से किसानों एवं पशुपालकों को पशु के इलाज के
लिए अन्य जगह जाना पड़ता था।

Categories