खास खबर

बेसहारा लोगों को मिला आश्रय भवन का मिला सहारा, सिरोही नगर पालिका प्रशासन की ओर से ४६ लाख ८१ हजार की लागत से बनाए गए आश्रय

रिपोर्ट, हरीश दवे

नगर पालिका प्रशासन की ओर से ४६ लाख ८१ हजार की लागत से बनाए गए आश्रय भवन का विधायक लोढ़ा ने किया उद्घाटन

भवन का सिरोही-शिवगंज विधायक संयम लोढा ने किया उद्घाटन

सिरोही | सिरोही शिवगंज विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि राज्य की अशोक गहलोत सरकार का संकल्प है कि कोई व्यक्ति भूखा नहीं सोए तथा हर किसी को आश्रय मिले। सरकार इस संकल्प पर निरंतर कार्य करते हुए लोककल्याणकारी सरकार का सपना साकार कर रही है। विधायक लोढ़ा सोमवार को बस स्टेंड की पीछे पालिका प्रशासन की ओर से ४६ लाख ८१ हजार रूपए की लागत से तैयार करवाए गए रैन बसरे आश्रय स्थल के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची ने की।

विधायक लोढ़ा ने समारोह में कहा कि शिवगंज में जब से नगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बना है तब से निरंतर विकास के कार्य किए जा रहे है। विधायक ने कहा कि पालिका की ओर से जो आश्रय स्थल बनाया गया है वह किसी होटल से कम नजर नहीं आ रहा है। इसकी एकमात्र वजह यह है कि इस कार्य में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा गया है। इस आश्रय स्थल में आश्रय लेने वाले के लिए पालिका की ओर से सोने के लिए बिस्तर पलंग सहित मनोरंजन के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध करवाए गए है। विधायक ने पालिकाध्यक्ष सहित अधिशासी अधिकारी से कहा कि जिस उद्देश्य को लेकर इसका निर्माण करवाया गया है उसका लाभ वास्तविक व्यक्ति को मिले। विधायक लोढा ने कहा कि राज्य सरकार सिरोही जिले के विकास में कोई कमी नहीं रख रही है। विकास की कई योजनाओं को सरकार की ओर से स्वीकृत किया गया है। उन्होंने गौतमजी सडक़ सहित मेडीकल कॉलेज एवं राजकीय अस्पताल को जिला अस्पताल में क्रमोन्नत करवाने, शिवगंज तहसील के गांंवों में जवाई बांध से पाइप लाइन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध करवाने, खेल प्रतिभाओं को आगे बढाने के लिए क्रिकेट अकादमी, खेल स्टेडियम का निर्माण, सडक़ निर्माण जैसे कई कार्य इंगित करते हुए विधायक ने कहा कि सरकार जनकल्याण की मूल भावना के साथ कार्य कर रही है। इससे पूर्व विधायक लोढा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काट आश्रय भवन का उद्घाटन किया तथा शीलालेख का अनावरण किया। पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची ने आभार उद्बोद्यन दिया। कार्यक्रम का संचालन सोमप्रसाद साहिल ने किया।
आश्रय भवन में मिलेगी ये सुविधाएं

अधिशासी अधिकारी नीलकमलसिंह राणावत ने बताया कि करीब ४६.८१ लाख रूपए की लागत से इस भवन का निर्माण आश्रय विहिन लोगोंं के रहने के लिए किया गया है। इसमें चार डोरमेटरी है जिसमें प्रत्येक डोरमेट्री का क्षेत्रफल ४१५ वर्गमीटर है। प्रत्येक हॉल में १२ से १६ बेड लगाए जा सकते है। इस प्रकार करीब ५० से ६० बेड इस भवन में लगाए जा सकते है। प्रत्येक हॉल में बाथरूम, दो इंडियन टाइप तथा एक युरोपियन टाईप टॉयलेट बनाए गए है। इस भवन में स्टोर रूम तथा कार्यलय भवन का भी निर्माण किया गया है।

इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम में पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती चंपादेवी कुमावत, पार्षद कस्तुर घांची, जयंतिलाल सोनी, प्रकाश मीना, शारदा मीना, जगवीरसिंह गोहिल, राजेन्द्रसिंह राठौड, हबीब शेख, प्रवीण जैन, सहवृत सदस्य महेन्द्र कुमार, आरिफ टांक, राजेन्द्र कुमार, समाजसेवी नरेन्द्र जैन, पुरूषोत्तम मिन्हास, बलवीरसिंह, मदनलाल, दुर्गाराम सोनल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Categories