राजस्थान

संगठन की राज्य सरकार से वार्ता 25 अगस्त को - गहलोत

सरकार निर्वाचित होने के बाद पहली बार शिक्षामंत्री गोविन्दसिंह डोटासरा की अध्यक्षता में शिक्षा संकुल जयपुर के सभागार कक्ष में 25 अगस्त को प्रातः 11.00 बजे राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के प्रदेशाध्यक्ष श्रीभगवान शर्मा एवं मुख्य महामंत्री ेधर्मेन्द्र गहलोत के नेतृत्व में विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा एवं वार्ता हेतु राज्य सरकार के शासन उप सचिव शिक्षा (ग्रुप-2) विभाग ने आदेश जारी कर संगठन के पांच प्रतिनिधि मण्डल को वार्ता हेतु आमंत्रित किया है।

संघ (प्रगतिशील) के मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया हैं कि संगठन द्वारा राज्य सरकार को दिये गये मांग-पत्र के अनुरूप प्रयोगशाला सहायक, पुस्तकालय अध्यक्ष, प्रबोधक, पैराटीचर्स, तृतीय श्रेणी शिक्षक, द्वितीय श्रेणी, व्याख्याता, प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्य की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की जायेगी। इस वार्ता में शिक्षा मंत्री के अलावा प्रमुख शासन सचिव स्कूली शिक्षा विभाग, उप शासन सचिव शिक्षा (ग्रुप-2) शिक्षा विभाग, उप शासन सचिव प्रारम्भिक शिक्षा (संस्थापन) विभाग, लेखाधिकारी शिक्षा (ग्रुप-5) विभाग, विशेषाधिकारी शिक्षा (ग्रुप-1) विभाग, निदेशक माध्यमिक/प्रारम्भिक शिक्षा बीकानेर की उपस्थिति में संगठन के प्रतिनिधि मण्डल वार्ता की जायेगी। सरकार द्वारा संगठन को वार्ता हेतु आमन्त्रण पर शिक्षकों नें खुशी जताकर सकारात्मक वार्ता होने की उम्मीद जताई।

Categories