पंचायत आम चुनाव

एक स्वर में बोले सभी नेता विधायक संयम लोढा के नेतृत्व में लडा जाए पंचायत का चुनाव

मुख्यमंत्री ने जिले को दी अनेको सौगाते, अब हम अपना फर्ज निभाए: जाट

सरूपगंज - पिण्डवाडा, हरीश दवे | पिण्डवाडा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में सभी जिले के नेताओं ने एक स्वर में कहां कि जिले में पंचायत समिति व जिला परिषद् का चुनाव विधायक संयम लोढा के नेतृत्व में लडा जाए ताकि जिले में पांचो पंचायत समिति प्रधान एवं जिला प्रमुख कांग्रेस का बनाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जिले से तोहफा दे।

पिण्डवाडा में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में निवर्तमान जिला अध्यक्ष जीवाराम आर्य, पूर्व जिला प्रमुखचंदन सिंह देवडा, केशरमल गमेती, अन्नाराम बोराणा, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी संध्या चौधरी, पूर्व विधायक गंगाबेन गरासिया, लालाराम गरासिया, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस हेमलता शर्माए प्रदेश सचिव निम्बाराम गरासिया, पूर्व यूआईटी अध्यक्ष हरीश चौधरी ने प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जोधपुर सम्भाग प्रभारी रामलाल जाट, सिरोही प्रभारी शोभा सोलंकी की मौजूदगी में कहां कि अशोक गहलोत के नेतृत्व में बनी कांग्रेस सरकार ने सिरोही जिले के विकास में कोई कमी नही आने दी है। सिरोही विधानसभा से शिक्षित व अनुभवी विधायक संयम लोढा ने राजस्थान विधानसभा में सिरोही की आवाज बनकर जिले को अनेको सौगाते दी है। जिले के सभी नेताओं ने मंच के माध्यम से अपनी बात रखते हुए एक स्वर में पंचायत व जिला परिषद् चुनाव विधायक संयम लोढा के नेतृत्व में लडाने की बात प्रभारियों के सामने रखी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष व जोधपुर सम्भाग प्रभारी

विधायक रामलाल जाट ने कहां कि संगठन की नींव आप सभी है। आप सभी की मेहनत और समर्पण के बाद ही जिला परिषद एवं पंचायत समिति में कांग्रेस का बोर्ड बना पाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जो लोक कल्याणकारी योजनाएं सिरोही
जिले को सौगात के रूप में दी है उसको जन जन तक पहुंचाकर हमें कांग्रेस का बोर्ड बनाना है। उन्होंने कहा कि संगठन में शक्ति है और इसी शक्ति के साथ एकजुट होकर हमे दोनो चुनाव लडने है। हम एक परिवार की तरह हैए परिवार में मन मुटाव होता है और हमे हर गिले शिकवे भुलकर कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य करना है। जाट ने कहां कि चुनाव दावेदारी सभी करते है लेकिन सभी को पार्टी टिकट नही दे सकती इसलिए यदि किसी को टिकट नही मिलता है तो उसे पार्टी प्रत्याशी के साथ रहकर एकजुटता से कार्य कर कांग्रेस प्रत्याशी को जीताना है। उसके इस सम्र्पण को कांग्रेस खाली नही जाने देगी और उसे संगठन के अन्य पदों पर पदस्थापित कर एक तोहफा दिया जाएगा। जाट ने सभी कार्यकर्ताओं से मेहनत व लगन से कार्य करके एकजुटता से चुनाव लडने का आव्हान किया।

इस अवसर पर विधायक संयम लोढा ने कहां कि राजीव गांधी ने युवाओं को आगे लाने का कार्य किया है। आज युवा कांग्रेस के रीड की हड्डी है। मैने भी युवा कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक में कदम रखा था। भाजपा सरकार की नाकामियों को हमे जनता के सामने रखा है। भाजपा ने केवल धन बल के आधार पर सरकारों को गिराने का कार्य किया है। कर्नाटकए मध्यप्रदेशए गोवा मे केन्द्र की मोदी सरकार ने धन बल से सरकार गिराकर लोकतंत्र के साथ खिलवाड किया है लेकिन उनकी यह चाल महाराष्ट्र व राजस्थान में आकर असफल हो गयी।

लोढा ने राहुल गांधी व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताते हुए कहां कि राजस्थान में अमित शाह के मंसूबों को कामयाब नही होने दिया। भाजपा के मुख्यमंत्री बदलने के रथ को अशोक गहलोत ने रोक दिया तो अब भाजपा खुद के ही मुख्यमंत्री बदलने में लगी हुई है।

विधायक संयम लोढा ने कहां कि कोरोना काल में राजस्थान पूरे देश में एक मॉडल के रूप में उभरकर सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कोरोना में किये गये कार्यो की तारिफ की है।

उन्होंने कहां कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने हरित क्रांति लाकर देश में अनाज के खाली पडे भंडारो को भरा है। उन्होंने कहां कि पिण्डवाडा पंचायत समिति में भाजपा समर्थित सरपंचो ने घोटालो की बाढ लगा दी है। पिण्डवाडा में कांग्रेस के मजबूत कार्यकर्ता है। सभी को मिलकर कार्य करना है। जिले में भाजपा के खिलाफ हुए धरना प्रदर्शन में प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ चढकर भाग लिया। जिले के कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में कोई भी कमी नही आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जिले के विकास में कोई कमी नही आने दी है और विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री ने कहां कि तुम मांगते मांगते थक जाओंगेए मै देते हुए नही थकुंगा इसलिए हमारा पहला कर्तव्य यही है कि जिले के सभी लोग एकजुट होकर पांचो पंचायत समिति में कांग्रेस के प्रधान व जिला प्रमुख बनाकर भेजे।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव व सिरोही प्रभारी शोभा सोलंकी ने कहां कि मोदी सरकार ने महंगाई बढाकर आमजन पर दोहरी मार की है। रसोई गैसए तेल, पेट्रोल.डीजल के दामो में बेताशा बढोतरी कर आमजन का बजट बिगाड कर रख दिया है। हमे सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार नाकामी को आमजन के सामने रखना होगा। राजस्थान की सरकार ने जनहित की योजनाएं चलाकर आमजन को लाभ दिया है।

कार्यक्रम को निवर्तमान जिला अध्यक्ष जीवाराम आर्य, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमाराम देवासी, प्रदेश सविव निंबाराम गरासिया, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी संध्या चौधरी, वार्गेन्द्र रावल, महिला जिला अध्यक्ष हेमलता शर्मा, पूर्व विधायक लालाराम गरासिया, गंगाबेन गरासिया, पूर्व जिला प्रमुख चंदन सिंह देवडा, अन्नाराम बोराणा, केसरमल गमेती, पूर्व यूआईटी अध्यक्ष हरीश चौधरी, शिवगंज पालिका अध्यक्ष वजिंगराम घांची ने संबोधित किया।

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राकेश रावल, पूर्व पालिका अध्यक्ष अश्विन गर्ग, युथ कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जाखोड़ाए एनएसूआई जिला अध्यक्ष रीतिक मेघवाल, सिरोही ब्लॉक अध्यक्ष किशोर पुरोहित, शिवगंज ब्लॉक अध्यक्ष हरीश राठौर, महेशदान चारण, वरिष्ठ पार्षद नरगिस कायमखानी, कांतिलाल परिहार, कैलाश माली, जितेन्द्र बंजारा, सुरेश बंजारा, गोपाल शर्मा, सिराज मेमन, किरण रैगर,अब्दूल हमीद कुरैशी, सरपंच ललिता गरासिया कीर्ति कच्छावा, गोविंद अग्रवाल, सुमित्रा परमार, अल्पेश आढ़ा, सिंगाराम गरासिया, धना राम सरपंच, निकेश रावल, महेंद्र मेघवाल उंद्रा सरपंच, मयूर सिंह देवड़ा, गोपाल दाना, भीखाराम पुरोहित, जवाना राम पुरोहित, भीमा राम मेघवाल, ईश्वर सिंह दहिया, नरेश रावल, रेवत गरासिया, पीराराम देवासी, रमेश चौधरी, मादुराम देवासी, चेलाराम देवासी, पार्षद संजय गर्ग, छगन टाक, प्रकाश मीणा, सुरेश मेवाड़ा, अरविंद गवारिया, महावीर सिंह जाखोडा, एनएसयूआई से दशरथ नरूका, कन्हैया लाल अग्रवाल, इंद्र सिंह देवड़ा, अधिवक्ता अवधेश देवल, प्रदीप सक्सेना मौजूद रहे।

Categories