राजनीतिक

जिला परिषद व पंचायत राज चुनाव को लेकर भाजपा ने किए प्रभारी, सह प्रभारी और प्रदेश समन्वयक की घोषणा

सिरोही, हरीश दवे | भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिले में होने वाले जिला परिषद व पंचायती राज चुनावो को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ शतीश पुनिया के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने जिले में प्रभारी, सह प्रभारी एवम प्रदेश समन्वयक नियुक्त किये।

नारायण पंचारिया को जिला प्रभारी एवम अविनाश गहलोत व श्रवण बंजारा को जिला सह प्रभारी,प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा,प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कासीराम गोदारा,प्रदेश सह कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता को प्रदेश समन्वयक नियुक्त किया।यह जानकारी जिलामीडिया प्रभारी चिराग रावल ने दी।

Categories