खास खबर

सांसद देवजी पटेल ने की नागरीक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट

मानपुर हवाई पटटी से वायुयान सेवा प्रारंभ करने पर की चर्चा

ज्ञापन में जिला मुख्यालय की हवाई पट्टी के विस्तार की मांग को भूले सांसद।

सिरोही, हरीश दवे | जालोर-सिरोही सांसद देवजी पटेल ने नई दिल्ली में केन्द्रीय नागरीक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट की तथा केन्द्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने एवं नागरीक उड्डयन मंत्री का दायित्व प्रदान किये जाने पर बधाई एवं शुभकामनाऐं दी।
सांसद पटेल ने केन्द्रीय नागरीक उड्डयन मंत्री से भेंट के दौरान संसदीय क्षेत्र के सिरोही जिले के मानपुरा हवाई पट्टी विकास के संबध में चर्चा की, सांसद पटेल ने मंत्री को मानपुरा हवाई पट्टी स्थित सुविधाओं की जानकारी दी एवं वहॉ से वायुसेवा प्रारंभ करने की आवश्यकता के बारे में ध्यानाकर्षण कराते हुये बताया कि सिरोही जिले में माउंट आबु और शक्ति पीठ अम्बा जी माता मंदिर, दो विश्व स्तरीय प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं। ब्रह्माकुमारी समाज का अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबु है। माउंट आबु को राजस्थान का कश्मीर कहा जाता है। 50 नये टूरिस्ट सर्किट व गतव्य स्थलांे की सूची में माउंट आबू को सम्मिलित किया गया है। माउंट आबू में केन्द्रिय रिजर्व पुलिस बल का (सीआसीएफ) आॅफिसर ट्रेनिग सेंटर है। सेना की दृष्टि से भी यह स्थान महत्वपूर्ण है। यहाॅ प्रत्येक वर्ष लाखांे की संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक आते है। इन पर्यटकों को हवाई सफर के लिए 228 कि0मी0 दूर जोधपुर या 231 कि0मी0 दूर अहमदाबाद जाना पडता है।

उन्होंने बताया कि सिरेाही जिले में जीरावल स्थित जैन तीर्थ मंदिर अति प्राचीन मंदिर है, यह मंदिर जिले का मुख्य पर्यटन स्थल हैं। जैन धर्म में इस मंदिर का महत्वपूर्ण स्थान है। जालोर जिला केन्द्र से 71 कि0मी0 दूर स्थित भीनमाल नगर में निर्मित देश का प्रथम 72 जिनालय भव्य मंदिर स्थित है। जोकि जैन धर्म अनुयाईयों का प्रमुख केन्द्र है, यहाॅ वर्ष भर में हजारांे की संख्या में तीर्थ यात्री आते हैं। भीनमाल मे सुंधा माताजी का मन्दिर है, यह मंदिर लगभग 900 वर्ष के करीब पुराना है। जालोर का स्वर्णगिरी दुर्ग एक हजार साल का ऐतिहासिक वैभव समेटे हुए हैं। इस दुर्ग से स्थापत्य कला का सौन्दर्य झलकता हैै। यह दुर्ग राज्य सरकार के पुरातत्व विभाग की धरोहर है। यह जिला के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप मे विकसित हो रहा हैै। गुजरात स्थित अम्बाजी माता मंदिर माॅ शक्ति के 51 शक्तिपीठांे में से एक प्रधान पीठ है। माना जाता है यह मंदिर 1200 वर्ष से अधिक प्राचीन है। आबूरोड से यह मात्र 20 कि0मी0 पर स्थित है। 

बडी संख्या मेे देश-विदेश से  श्रद्धालु यहाॅ तीर्थयात्रा करने वर्ष पर्यन्त आते रहते है विशेषकर पूर्णिमा के दिन। भादर्वी पूर्णिमा के दिन यहाॅ बडा मेला लगता है। इस दिन देशभर से लगभग पांच से छः लाख की संख्या में भक्तगण यहाॅ माॅ की पूजा अर्चना हेतु आते है। यहाॅ सात औद्योगिक क्षेत्र आबु रोड, अम्बाजी, मंडार, स्वरूपगंज, शिवगंज, सिरोही और पिण्डवाडा हैं। बिनानी सिमेंट, लक्ष्मी सिमेंट, तिरूपति फाइबर, गुजरात केबल आदि आठ बडी, 12 मध्यम एवं लगभग 2982 लद्यु उद्योग स्थापित हैं। 71 कि0मी0 की दूरी पर राजस्थान का ग्रेनाइट नगरी के रूप में प्रसिद्व जालोर जिला हैं। जिसमें जालोर, भीनमाल, सांचैर, रानीवाडा, सायला व आहोर सेटेलाइट शहर के रूप में विकसित है। जालोर का सबसे महत्वपूर्ण पहलु है ग्रेनाइट उद्योग। यहाॅ 700 से अधिक ग्रेनाइट इकाईयां हैं। शहर से ग्रेनाइट पत्थर विदेशों मेें निर्यात होता है। पिछले तीन दशक में औद्योगिक मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बना चुका हैं। भीनमाल शहर जूती उद्योग के लिए प्रसिद्व है। यहाॅ की कलात्मक जूतियाॅ विदेशांे में निर्यात की जाती है। दूसरी ओर तेजी से बढते स्टील उद्योग ने सांचैर को विश्व मानचित्र में नई पहचान दी है। देश के सभी प्रमुख स्टील मार्केट मे लगभग 90 प्रतिशत व्यापारी सांचोर के मुल निवासी है। 150 कि0मी0 की दूरी पर स्थित पाली जिला राजस्थान में कपडा उद्योग के लिए विश्वविख्यात है। यहाॅ के लगभग 35 प्रतिशत लोग देश और विदेश में बसे हुए हैं, जो देश के प्रसिद्ध उद्योगपतियों मे शामिल है।

सांसद पटेल ने केन्द्रीय नागरीक उड्डयन मंत्री से मानपुर हवाई पट्टी से अहमदाबाद, जयपुर, दिल्ली व देश के प्रमुख नगरांे और महानगरों के लिए यात्री उड़ान सेवा प्रारंभ करने का आग्रह किया ताकि यहॉ आने-जाने वाले यात्रियों को लाभ मिल सके इसके साथ ही उन्होंने उड्डयन मंत्री को माउंट आबू पधारने का निमंत्रण भी दिया।

Categories