खास खबर

कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे भाजपाई

भाजपा का प्रदेश व्यापी धरना, कानून व्यवस्था और बिगडे हालातो पर भाजपा जिला संगठन ने राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

सिरोही संयोजक (हरीश दवे)

राजस्थान प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था महिलाओं दलितों आदि पे अत्याचार को लेकर आज सिरोही भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम का ज्ञापन जिला कलेक्टर को भाजपा प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. झालमसिंह रावलौत, विधायक समाराम गरासिया व जगसीराम कोली, जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, पूर्व गोपालन ओटाराम देवासी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भण्डारी व भाजपाईयो ने सौपा। इससे पूर्व भाजपा के कार्यकर्ताओ ने रामझरोखा मैदान में धरना प्रदर्शन किया।

धरने को सम्बोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी डॉ. झालमसिंह रावलौत ने बताया कि जनवरी 2019 से आज अगस्त 2019 तक पिछले 8 महीनों में घटित विभिन्न श्रेणियों के अपराधों में वृद्धि हुई है। ऐसा लगता है प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो गया है अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं, आमजन में भय व्याप्त है, एक श्रृंखला बंद एवं सुनियोजित तरीके से अपराधों में निरंतर वृद्धि हो रही है। कानून व्यवस्था के नाम पर प्रदेश में घोर अराजकता की स्थिति है। प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के साथ हुए अत्याचारों बढ रहे है। अपराध के निरंतर बढ़ते आंकड़ों में सर्वाधिक अपराधों एवं उत्पीड़न का शिकार अनुसूचित जाति वर्ग हुआ है।

जहां एक और मौजूदा राज्य सरकार के गठन के बाद दिसंबर 2018 के बाद राज्य में अनुसूचित जाति के प्रति अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ बड़ा है और जून 2019 तक अनुसूचित जाति के लगभग 3121 मामले संगीन अपराधों के दर्ज/घटित हुए हैं। 

भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने प्रदेश के भयावह हालत बताते हुए कहा कि कांग्रेसी कुशासन में यह सिलसिला यही तक रुका नही है और आज अगस्त तक दुष्कर्म, हत्या, लूटपाट, बारात पर हमला अपहरण जैसे लगभग सैकड़ों मामले सामने आए हैं अपराधियों का कानून की पकड़ से बाहर होना राज्य सरकार की नाकामी एवं अनुसूचित जाति के खिलाफ अपराधों के प्रति सरकार की संवेदनहीनता का उदाहरण है।

धरने को विधायक समाराम गरासिया, विधायक जगसीराम कोली, पूर्व गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने भी संबोधित किया और कांग्रेस सरकार के काले कारनामो का पर्दाफाश किया। जिला प्रमुख श्रीमती पायल परसरामपुरिया ने धरने को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसी और पंचायतीराज तंत्र में विकास का गला घोटने वाली संवेदनाविहीन सरकार बताया। उन्होने गत दिनो उथमण टोल प्लाजा पर विधायक संयम लोढा के नेतृत्व में हुए धरने और हाइवे जाम पर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यवाही नही करने को अफसोसजनक बताया और कहा कि जिले के अधिकारी विधायक संयम लोढा के इशारे पर भाजपा के जनप्रतिनिधियो व निर्वाचित बोर्ड को अस्थिर कर रहे है। टोलनाके पर हाइवे जाम से न तो टैक्सी यूनियन की समस्या का समाधान हुआ न ही जिले की जनता और रोडवेज बस यात्री जो सुरंग के नीचे से रोडवेज बसे नही गुजरती बावजूद उनसे प्रति यात्री 3 रूपया टोल वसूला जा रहा है अगर जनता के हित में यह कार्यवाही करते। माण्डवा में खेल मैदान के लिए नगर परिषद ने खेल मैदान के लिए एनओसी दी व टाउनहॉल के लिये भी नगर परिषद कार्यवाही कर रही है लेकिन विधायक ने अपने बोर्ड में टाउनहॉल स्थापित के भी बोर्ड लगा जनता को गुमराह किया। पूर्व गोपालराज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने उथमण टोल प्लाजा में हाइवे जाम के खिलाफ जिला परिषद की बैठक में सर्वसम्मत कार्यवाही का प्रस्ताव लेने के लिए जिला परिषद पायल परसरामपुरिया को धन्यवाद दिया।


धरना समाप्त होने के बाद भाजपाई बैनरो के साथ नारेबाजी करते कलेक्ट्रेट पहुचे। जहां पुलिस का तगडा जाब्ता मौजूद था और उन्हे मुख्य मार्ग पर रोका गया। दो मिनट की नारेबाजी के बाद सीआई बुद्धाराम विश्नोई ने कहा कि पांच जनो का प्रतिनिधि मण्डल जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने जाये और गेट खुलते ही अनेक भाजपाई सरूपविलास में ज्ञापन देने के लिए उतावले होकर घुसे इस दौरान जिला प्रमुख को गेट से हाथ में मामुली चोट लगी और जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में ें सिरोही जिला संगठन प्रभारी जालम सिंह रावलोट,पूर्व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी,,जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, रेवदर विधायक जगसीराम कोली,पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया,,पूर्व जिला अध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी कमलेश दवे के साथ महिला मोर्चा की पदाधिकारी भी ज्ञापन देने जिला कलेक्टर के पास पहुंची।

राज्यपाल के नाम उन्हे ज्ञापन सौपा। वहां पर जिला कलेक्टर से जिले की समस्याओं पर सबने अपने क्षेत्र की बात रखी। और अनेकजनो ने जिला पुलिस प्रशासन द्वारा हाइवे जाम करने वालो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पर एसपी साहब को आभार जताया। 

इस अवसर पर सिरोही जिला उप प्रमुख काना राम चौधरी,सिरोही प्रधान प्रज्ञा कुंवर,रेवदर ,सिरोही सभापति धनपत सिंह, पार्षद प्रवीण राठौड़ हेमंत पुरोहित मांगू सिंह मीडिया प्रभारी चिराग रावल, मीडिया संपर्क प्रमुख हरीश दवे,जिला ,सहित कही कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Categories