पंचायत आम चुनाव

जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित ने किया पदभार ग्रहण,जिला परिषद में हुआ समारोह,विकास का लिया संकल्प

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

रिपोर्ट हरीश दवे

सिरोही | सिरोही जिला पंचायती राज व्यवस्था के इतिहास में भाजपा ने जिला परिषद में दूसरी बार परचम लहराया ओर भाजपा के नव निर्वाचित जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित एवम जिला उप प्रमुख मनीषा मीना ने बुधवार को विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया. इससे पहले भगवान सारणेश्वर महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

जिला प्रमुख पुरोहित ने सर्वप्रथम जिला परिषद की सीढ़ियों पर धोक लगाकर एवं अपने कार्यालय में भारत माता का पूजन कर अपना पदभार ग्रहण किया।इस दौरान अर्जुन पुरोहित ने जिला प्रमुख का पदभार ग्रहण करने के बाद आयोजित पद भार ग्रहण समारोह में उपस्थित जनो को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी कि जिले में विकास के पथ पर कैसे बढ़े इसका रोड मैप तैयार कर योजनागत तरीके से कार्य किया जाएगा।इसके बाद उन्होंने विकास कार्य करवाने क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण का संकल्प लिया।ओर कहा कि प्रदेश में सरकार कांग्रेस कि है ऐसे में अगर क्षेत्र में विकास के लिए संघर्ष करना पड़ा तो वह भी करेंगे व जिले में कोंग्रेस के प्रताड़ना राज का खात्मा कर मोदी सरकार की योजनाओ को जन जन तक पहुचाया जाएगा. जनता ने जिस उम्मीद से भाजपा को जिलेभर में पूर्ण बहुमत दिया है उसका सम्मान करेंगे।जनता ने भाजपा में विश्वास किया है, इसे ऋणी बनकर चुकाना है। जनता का कर्ज हमें गांव-ढाणी में विकास कर चुकाना है। समस्याओं का समाधान करना है। तब हम जनता के विश्वास पर खरे उतरेंगे। इस दौरान जिला प्रमुख पुरोहित ने कहा कि अब भाजपा की कड़ी से कड़ी मिलना बताते हुए विकास कराने की बात कही। जनता का विश्वास भी जीतने की बात कही।

रेवदर विधायक जगसीराम कोली ने कहा कि जनता ने हमे बहुमत देकर ये साबित कर दिया है कि अब जनता कांग्रेस से तंग आ चुकी है।ढाई साल में कांग्रेस ने कोई विकास कार्य करवाया ही नही है ओर भाजपा द्वारा जो कार्य किये जाने है उसको उल्टा रुकवाकर जनता को परेशान करने का कार्य किया है।

जिला पंचायत चुनाव के जिला संयोजक तारा भंडारी ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने सरपंचों को जो विकास कार्य करने के लिए फण्ड दिया जाता है उसको भी नही दिया केवल जो केंद्र सरकार का फंड आ रहा है कांग्रेस ने ढाई साल में केवल अपने विधायको को बचाने का ही कार्य किया है और पूरे प्रदेश में भयंकर कोरोना जैसी  महामारी के टाइम भी केवल एक होटल में नजर आई।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने कहा कि जनता ने हमारे ऊपर खुलकर भरोसा किया है।ओर जिले में 21 सीटो में से 17 सीटे हमे देकर भाजपा पर भरोसा किया है।हम सभी मिलकर जनता के इस विश्वास पर खरा उतरेंगे।

भाजपा जिलामीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि इस अवसर पर उप जिला प्रमुख मनीषा मीना, सदस्य दलीप सिंह मांडणी ने भी संबोधित किया।

मंच संचालन हितेंद्र ओझा ने किया

इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला परिषद के  सदस्य,प्रधान, उप प्रधान,जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल, जय सिंह राव,दुर्गा राम गरासिया,जिला पंचायत चुनाव के जिला सह संयोजक दीपा राम पुरोहित,सभी मोर्चा जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी,मंडल पदाधिकारी,एवम भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Categories