खेल

खिलाड़ियों के लिये खेल की सामग्री में किसी प्रकार की कोई कमी नही आने दी जाएगी- विधायक लोढा

जिला स्तरीय फ़ुटबॉल प्रतियोगिता में 18 टीमों ने लिया भाग

सिरोही, 20 अक्टूबर। खेल में रुचि रखने वाले छात्र छात्राओं के लिये खेल सामग्री में किसी भी प्रकार की कोईं कमी नही आने दी जाएगी। विधायक कोष से 40 स्कूलों में खेल सामग्री के लिये राशि स्वीकृत की है। यह बात विधायक संयम लोढा ने मोहब्बत नगर में आयोजित 65वी जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

लोढा ने कहा कि बाल्यकाल और खेलों का गहरा नाता होता है। बच्चे खेलों के माध्यम से नई-नई बातें सीखते हैं। खेल उनका साहस और आत्म-विश्वास बढ़ाते हैं। खेलों से उनका तन सुगठित होता है। दूसरे बच्चों के साथ खेलते हुए वे आपस में स्वस्थ प्रतियोगिता करना एवं सहयोग करना सीखते हैं। उनमें धैर्य, सहिष्णुता, ईमानदारी, निष्ठा जैसे गुणों का उभार होता है। वे चुस्त एवं फुर्तीले बनते हैं। खेलों में मिली हार और जीत से वे नए-नए गुण एवं अनुभव प्राप्त करते हैं। वे हार से सबक लेते हैं और कमियों को दूर करते हैं। जीत उन्हें नए-उत्साह और प्रेरणा से भर देती है।

उन्होने कहा कि खेलों के महत्त्व को देखते हुए पूरी दुनिया में विभिन्न खेलों की प्रतियोगिता का आयोजन होता है इनमें ओलंपिक खेल सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धा है जिसका आयोजन प्रत्येक चौथे वर्ष होता है। इनके अतिरिक्त विश्व कप क्रिकेट, विश्व कप सॉकर, विश्व कप शतरंज आदि की प्रतियोगिताएँ भी समय-समय पर होती रहती हैं। एशियाई खेल प्रत्येक चौथे वर्ष होते हैं जो एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा आयोजन है। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से दुनिया भर में खेलों को बढ़ावा मिलता है। लोग खेलों में अधिक रुचि लेने लगते हैं।

लोढा ने कहा कि खेल राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ाने में बहुत सहायक होते हैं। जब कोई खिलाड़ी खेलों में अच्छा प्रदर्शन करता है तो देश के गौरव में वृद्धि होती है। खेल-कूद का व्यक्तित्व के विकास में बहुत योगदान है। इनसे शारीरिक और मानसिक क्षमता में बढ़ोतरी होती है। खुले मैदानों में होने वाले खेल खेलकर व्यक्ति स्वस्थ बना रह सकता है। खुली ताजी हवा फेफड़ों में अधिक प्रवेश करती है। व्यक्ति निरोगी रहता है। उसकी झिझक मिटती है, वह समाजोपयोगी कार्यों र्में सहभागिता करता है।

लोढा ने कहा कि आज के समय मे खेल-कूद का महत्त्व दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। सरकार एवं खेल-संगठन खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रयत्नशील हैं। बालकों, बालिकाओं तथा युवाओं को प्रतिदिन कोई न कोई खेल अवश्य खेलना चाहिए। जब देश के बच्चे और युवा स्वस्थ रहेंगे तो देश के निर्माण में बहुत सहायता मिलेगी। इस अवसर पर मोहब्बत नगर सरपंच अर्जुन सिंह, ग्राम सेवा सहकारी समिति सोसायटी अध्यक्ष खीम सिंह राठौड़, उप सरपंच महावीर सिंह देवल, प्रधानचार्य राधेश्याम शर्मा, ईबीओ हीरालाल माली सहित खिलाड़ी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

18 टीम ले रही है प्रतियोगिता मर भाग- मोहब्बत नगर में आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले की 18 टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता में छात्र 239 एव छात्रा 46 भाग ले रही है। प्रतियोगिता में 18 दल प्रभारियों ने भाग लिया। निर्णायक 9 एवं चयन समिति के 4 सदस्य भाग ले रहे है।

Categories