खास खबर

कालन्द्री में बाबा रामदेवजी मन्दिर का वार्षिक मेला आयोजित, विधायक संयम लोढा कहा हमे बच्चों की गीता का पाठ पढाये, गीता पढ़ने वाला बच्चा जीवन मे कभी नही हारता

बच्चों की गीता का पाठ पढाये, गीता पढ़ने वाला बच्चा जीवन मे कभी नही हारता - संयम लोढ़ा

सिरोही, 2 जून। हमे अपने बच्चो को गीता पढानी चाहिए। गीता पढने वाला बच्चा अपने जीवन में कभी हिम्मत नही हारता। गीता में बहुत सी बाते ऐसी लिखी गई है जिससे हमारे जीवन के व्यक्तित्व का विकास होता है। संसार में एक मात्र गीता ऐसी पुस्तक है जिसकी जयंती मनायी जाती है। यह बात विधायक संयम लोढा (MLA Sanyam Lodha) ने कालन्द्री में बाबा रामदेवजी मन्दिर के वार्षिक मेले में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त की। लोढा ने कहा कि जन्म से ही विषम परिस्थितियों का सामना कंरने वाले श्रीकृष्ण के श्रीमुख से कुरूक्षेत्र में जो शब्द निकले वो गीता के रूप में कालदेय कृति बन गये। लोढा ने कहा कि बाबा रामदेवजी ने प्रत्येक मनुष्य पर अपनी कृपा बनाकर रखी है।

धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन से सुख शांति एवं भगवान की कृपा बनी रहती है। धार्मिक स्थलों के जीर्णाेद्वार में कोई कमी नही आने दी जाएगी। विधायक संयम लोढा ने बाबा रामदेव (Baba Ramdev) मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की एवं सभी की सुख शांति खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम से पहले विधायक संयम लोढा का ढोल नगाडो, पुष्प वर्षा के साथ वागत किया गया।

कार्यक्रम मे विधायक लोढा ने महापुरूष संत महात्माओं एवं बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका आर्शीवाद लिया। बाबा रामदेवजी मेले में डंडी स्वामी देवानंदजी महाराज के सानिध्य में ध्वजारोहण हुआ। मन्दिर में विराजमान महाराज कृष्णा नाथजी महाराज द्वारा मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरपंच कालन्द्री महिपाल सिंह देवड़ा, अध्यक्ष,वकील मण्डल भंवर सिंह देवड़ा, रामलाल लोहार, प्रकाश कुमार मोडाजी लोहार, अर्जुन सिंह दहिया, पूरण कुंवर, गोपाल लखारा, मुकेश प्रजापत, रतन माली, भरत जैन, वेलाराम प्रजापत, फुलाराम लोहार, नरपत सिंह, पारस प्रजापत, विक्रम सिंह, भरत सिंह, दलपत रावल सहित गाँव के सेकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।

Categories