राजस्थान

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई सम्पन्न

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई सम्पन्न। प्रदेश का किसान आज भी कर रहा सम्पूर्ण कर्जमाफी का इंतेजार: हरिराम रणवां।
भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी ज्यादा से ज्यादा करे प्रवास: रामनरेश तिवाड़ी


सिरोहीवाले ब्यूरो ऑफिस

जयपुर। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ओ.पी. यादव ने बताया कि मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा (BJP Kisan Morcha) के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आज दिनांक 09 अगस्त, 2022 (मंगलवार) को जानकी पैराडाइज, गांधी पथ, चित्रकूट वैशाली नगर, जयपुर में आयोजित हुई, जिसका मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं मोर्चा राजस्थान प्रदेश प्रभारी रामनरेश तिवाड़ी ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया। इस बैठक में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहें एवं मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष वर्चुअल माध्यम से जुडें।

मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही किसानों की सम्पूर्ण कर्जामाफी की जायेगी, जो अभी तक नहीं की गई। आज भी किसान अपनी पूर्ण कर्जमाफी का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार कांग्रेस द्वारा प्रदेश में सरचार्ज, फ्यूल चार्ज ना बढ़ाने का वादा किया था, लेकिन कांग्रेस की सरकार बनते ही बिलों में वृद्धि करके किसानों की कमर तोड़ दी। ऐसी निकम्मी सरकार को आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश का किसान सबक सिखाएगा।

मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं किसान मोर्चा राजस्थान के प्रदेश प्रभारी रामनरेश तिवाड़ी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा प्रवास कर प्रत्येक बूथ स्तर पर किसानों से संवाद कर केन्द्र सरकार की किसान जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विस्तार से समझानी चाहिए, जिससे की हर एक किसान को इन योजनाओं के माध्यम से लाभ मिल सके।

यादव ने बताया कि इस बैठक में मोर्चा के पूर्व में किये गये कार्यों की समीक्षा की गई एवं मोर्चा द्वारा जारी कार्यक्रम जैसे कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम ‘‘हर घर तिरंगा’’, ‘‘वृक्षारोपण अभियान’’, ‘‘किसान सम्मेलन’’, ‘‘हस्ताक्षर अभियान’’, ‘‘मन की बात’’ इत्यादि कार्यक्रमों की समीक्षा हुई।

Categories