ज्ञान

सिरोही के बारेमें

सिरोही जिला भारत के राजस्थान प्रान्त का एक शहर है। सिरोही राजस्थान का पर्वतीय एवं सीमावर्ती जिला हैं। पहलें सिरोही रियासत बड़ी रियासतों में अपना स्थान रखती थी। देश आजाद होने के बाद अब इसको जिला बना दिया है। इसका साम्राज्य बहुत फैला हुआ था। देश आजाद होने के बाद इसका काफ़ी एरिया पाली व जालौर ज़िले में चला गया है। सिरोही रियासत पर १२ वी सदी में देवड़ा ओ का राज था। नगर का मूल नाम शिवपुरी था। १४०५ में राव शोभा जी ने शिवपुरी शहर को बसाया था। जो खोबो की सिरोही से जानी जाती है। प्रदेश का एकमात्र पर्वतीय स्थल माउन्ट आबू इस जिले में हैं। यह क्षेत्र मौर्य, क्षत्रय, हूण, परमार, राठौड, चौहान, गुहिल आदि शासकों के अधीन रहा। प्राचीनकाल में यह क्षेत्र आबुर्द प्रदेश के नाम से जाना जाता था और गुर्जर-मरू क्षेत्र का एक भाग था। देवडा राजा रायमल के पुत्र शिवभान ने सरणवा पहाडों पर एक दुर्ग की स्थापना की और १४०५ में शिवपुरी नामक नगर बसाया। उनके पुत्र सहसमल ने शिवपुरी के दो मील आगे १४२५ में नया नगर बसाया जिसे आजकल सिरोही के नाम से जाना जाता हैं। राजस्थान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित सिरोही गुजरात राज्य से जुडा एक प्रमुख नगर और इसी नाम का एक जिला मुख्यालय हैं। यह सिरोही रोड रेल्वे स्टेशन से २४ किलोमीटर दूर स्थित हैं। श्री राय साहब विसाजी मिस्त्री को सिरोही का मुख्य इंजिनियर कहा जाता है। उनके योगदान के लिए उन्हें यहाँ के लोग हमेशा याद करते हैं।

सिरोही शहर

सिरोही पश्चिमी भारत में राजस्थान राज्य में एक शहर है। यह [[सिरोही जिला] का प्रशासनिक मुख्यालय है और पूर्व में देवड़ा चौहान राजपूत द्वारा शासित सिरोही राज्य रियासत की राजधानी थी। इसमें पांच तहसील (प्रशासनिक प्रभाग) हैं:आबू रोड, शिवगंज, रेवदर, पिंडवाड़ा और सिरोही स्वयं। इसे देवनगरी भी कहा जाता है। सिरोही के निकटतम रेलवे स्टेशन सिरोही रोड है। सिरोही को वर्ष 2014 में "स्वच्छ भारत अभियान" के लिए राजस्थान के 33 जिलों में पहला स्थान मिला।

परिवहन

सिरोही राष्ट्रीय राजमार्गों और राज्य राजमार्गों के माध्यम से भारत के सभी शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आरएसआरटीसी की जयपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा, बाड़मेर, दिल्ली, अहमदाबाद, सूरत, कल्याण सिरोही सेंट्रल बस की स्टॉप से दैनिक सेवाएं हैं। वीआरएल ट्रेवल्स, एमआर ट्रेवल्स, एसआरएस ट्रेवल्स, श्रीनाथ ट्रेवल्स जैसी विभिन्न निजी कंपनी बसों द्वारा सिरोही से बैंगलोर और पुणे तक दैनिक सेवाएं हैं। निकटतम रेलवे स्टेशन सिरोही रोड और आबू रोड है। निकटतम घरेलू हवाई अड्डा उदयपुर और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अहमदाबाद है।

शिक्षण संस्थान

सिरोही का एक अस्पताल और राजस्थान विश्वविद्यालय से संबद्ध एक सरकारी महाविद्यालय है।

जनसंख्या

सिरोही ज़िले की जनसंख्या 2001 की जनगणना के अनुसार कुल 8,51,107 थी। 

जो बढ़कर 2011 जनगणना के अनुसार 1,036,346 है। 

औसत साक्षरता : 55.25% ( 69.98% पुरुष और 39.73% महिला  ) 

2011 में, कुल 660 परिवार राजस्थान के सिरोही जिले में फुटपाथ पर या बिना छत के कवर के रहते हैं।

 

प्रमुख ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थल
  • विश्व का सबसे बड़ा गणेश, मगरीवाड़ा
  • अखंड भगवान श्री रामचन्द्रजी मंदिर,मगरीवाड़ा
  • श्री बाँण माताजी पर्वत, मगरीवाड़ा
  • मल्लेशवर महादेव मन्दिर
  • श्री वाराही माताजी मंदिर पालड़ी(R)
  • गाजण माता मदिंर सिरोही
  • सारणेश्वर महादेव
  • मातर माताजी मंदिर
  • वोवेश्वर महादेव(झाड़ौली-वीर)
  • सूर्य मंदिर
  • बसंतगढ़
  • वासा
  • मल्लेश्वर महादेव मंदिर मंण्डवारिया
  • खैतलाजी महाराज मदिंर,गोयली
  • खिमज माता जी मदिंर, गोयली
  • हनुमानजी मदिंर, वराडा
  • खेतलाजी मंदिर और सिन्द्रथ गोगा धाम
  • लीलाधारी महादेव , मंडार
  • जागॆश़वर महादॆव मदिंर, हरणी- दाॅतराई
  • वैजनाथ महादेव मंदिर, वाण
  • सैनजी दाता मंदिर, वाण
  • गंगा धाम वासाडा (koshik purohit)
  • देवक्षैत्र महादेव तीथ॔ धाम मंदिर, असावा
  • श्री सदका माताजी मंदिर आबु ( असावा )
  • हडमतिया हनुमान जी कालन्द्री
  • साई धाम (साई बाबा) कालन्द्री
  • शनि धाम (शनि महाराज) कालन्द्री
  • श्री बृह्मजी मंदिर कालंद्री
  • श्री जागेश्वर महादेव मड़िया

 

Categories