खास खबर

पालड़ी जोड़ में अनियंत्रित ट्रोले की चपेट में 4 जातरुओं की मौत, सीएम गहलोत ने हादसे की ली जानकारी

सिरोहीवाले ब्यूरो ऑफिस
हरीश दवे

सिरोही। पालड़ीजोड़ नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित ट्रोले ने रामदेवरा जातरूओ से भरे ट्रैक्टर को चपेट में लिया। इस भीषण सड़क हादसे में 4 जातरुओं की मौत हो गई। सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक व मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढा चिकित्सालय पहुचे।

ट्रैक्टर में सवार थे 25 जातरू थे।  लोढा ने चिकित्सालय पहुँचकर घायलों की हालात की ली जानकारी, उच्चाधिकारियों से बात की। विधायक संयम लोढा, जिला कलक्टर डॉ भंवरलाल एवं जिला पुलिस अधीक्षक घटना स्थल पर मौके पर पहुचे व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फोन पर विधायक संयम लोढा से बात कर पालडीजोड़ दुर्घटना की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने 4 जातरुओं की मौत पर गहरा दुःख प्रकट किया, गहलोत को लोढा ने घायलों को दिए जा रहे उपचार के बारे में बताया। मृतक गुजरात के बनासकांठा जिले के निवासी थे। गहलोत ने लोढा से परिजनों को सूचना देने की भी जानकारी ली।

Categories