खास खबर

नयी पीढी के बेहतर भविष्य के लिए बदलती दुनिया के साथ चलों- संयम लोढा

राष्ट्रीय चामुंडा सेना के प्रतिभावन सम्मान समारोह में पहुंचे लोढा। लोढा ने किया प्रतिभाओं को सम्मानित।

सिरीहीवाले न्यूज ब्यूरो
हरीश दवे


शिवगंज, 21 अगस्त। अब समय बदला है। हमारे बच्चो का जीवन बेहतर हो इसलिए हमे भी बदलना होगा। हमारी आने वाली नयी पीढी के भविष्य के लिए बदलती दुनिया के साथ चलकर हमे शिक्षा को महत्व देना है। हमारे बच्चो के अंदर बहुत प्रतिभायें छुपी रहती है जिसे चमकाने के लिए हम सभी को परिश्रम करने की आवश्यकता है। यह बात मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढा ने टाउन हॉल शिवगंज में रावणा राजपूत युवा शक्ति संस्थान द्वारा आयोजित प्रतिभावन राष्ट्रीय चामुंडा सेना के सम्मान समारोह के दौरान कही।

मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढा (CM Advisor MLA Sanyam Lodha) ने पाली, जालोर व सिरोही से आये समाज के लोगो को संबोधित करते हुए कहां कि शिक्षा का माहौल बनाने में आपके समाज की अहम भूमिका है। आपके समाज से 50 साल पहले ही लोग सरकारी सेवा में आ गये थे। लोढा ने कहां कि मेरा मानना है कि बालिका शिक्षा में, महिलाओं की नौकरी के लिहाज से पूरे राजस्थान में सिरोही शहर के मुकाबले आपके समाज के लिए कोई दूसरा शहर नही है। आपकी समाज की महिलायें आज सबसे आगे है। समाज में परिवर्तन लाने में अहम भूमिका शिक्षा की होती है।

विधायक संयम लोढा ने कहां कि हमारा पहला कर्तव्य है कि हम आने वाली पीढ़ी को नैतिकता एवं संस्कारवान का पाठ पढाये। हमारी पीढी संस्कारवान होगी तो अच्छे व बुरे में फर्क का भी पता लग सकेगा। स्वामी विवेकानंद जी ने कहा है कि मन की असीम शक्ति और सामथ्र्य को पहचान कर व्यक्ति न केवल विचारवान हो सकता है बल्कि अच्छे इंसान में भी परिवर्तित हो सकता है। समाज के प्रति हमारा सभी का दायित्व भी होता है। जरूरतमंदों की मदद, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए हमें हमेशा आगे आना चाहिए। युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाना, उसे अच्छे.बुरे की समझ करवाकर भी हम अच्छे समाज का निर्माण कर सकते हैं। आज की युवा आधुनिकता के रंग में अपने संस्कारों, नैतिकता और बडो का आदर करना भूल रही है। हमारा दायित्व है कि युवा पीढ़ी को सही मार्ग दिखाएं ताकि आने वाला कल अच्छा हो। जहां पर बच्चा गलत करता है उसे टोकना चाहिए। अगर सभी अच्छे बन जाएंगे तो निश्चित रूप से समस्त समाज भी अच्छा हो जाएगा।

चामुंडा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह भाटी ने कहां कि समाज के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि हम नयी पीढी को सही मार्ग दिखाये। समाज में रह रहे सभी लोगों को समय.समय पर दायित्वों के प्रति प्रेरित करते रहना चाहिए। हमारे बच्चो को प्राचीन ग्रंथों का अध्ययन् काराया जाए ताकि वह समझ सकें कि बडो के साथ कैसा व्यवहार किया जाना चाहिए और हमारे समाजिक सांसारिक व राष्ट्रीय दायित्व क्या है। मकान की नींव कमजोर हो तो मकान के गिरने का खतरा रहता है। अगर मानव में इंसानियत और संस्कार तथा समाज के प्रति दायित्व नहीं होगा तो उसका जीवन लाचार व बेकार है। इंसानियत से ही मानव इंसान बन सकता है।

प्रदेश अध्यक्ष उम्मेद सिंह ने कहां कि बच्चों में सर्वागीण विकास करके समाज व राष्ट्र के लिए भावी नागरिकों का निर्माण करना हमारा दायित्व है। हम सभी को मिलकर बच्चों में संस्कारों का समावेश करना चाहिए। आज प्रत्येक व्यक्ति केंद्रित बन गया है। हमारा जीवन, हमारी सोच और हमारे दायित्व हमारे अपनों तक ही सीमित हो गए हैं। दूसरों के लिए समाज के लिए सोचने का समय किसी के पास नहीं है। अपने लिए नहीं बल्कि दूसरों के लिए जीना भी हमारा दायित्व है। समाज में फैली संकीर्ण विचारधाराओं और तंग मानसिकता को बदलने का हमें प्रयत्न करना चाहिए। सेना के संरक्षक प्रताप सिंह, सिरोही जिला अध्यक्ष करण सिंह, मूलसिंह गहलोत, महेन्द्र सिंह नारणावास, रोजगार अधिकारी राजूसिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहां कि रावणा राजपूत समाज शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणीय कार्य कर रहा है। हम सभी को मिलकर इन कार्यो को आगे बढाना है। शिक्षा से बढकर जीवन में कुछ नही है। हमे अपने बच्चो को उच्च शिक्षा ग्रहण करवानी चाहिए।

कार्यक्रम में शिक्षा, खेलकूद, सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने पर प्रतिभाओं को अतिथियों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष
विक्रमसिंह, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष दलपतसिंह परमार, डॉ विक्रमसिंह बारहठ, डॉ सुरेेन्द्र सिंह, डीटीओ जालोर नाथू सिंह, रावणा राजपूत विकास सदस्य पूरण सिंह वीरवाडा, पाली जिला अध्यक्ष मूलसिंह गहलोत, प्रेम कंवर, ईश्वर सिंह सिसोदिया, गुमान सिंह, नारायण सिंह भेव, विक्रम सिंह राडबर, भूर सिंह, महेन्द्र सिंह राडबर, प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रमसिंह कालंद्री, जसवंत सिंह जावाल सहित समाज के सैकडो लोग उपस्थित थे।

Categories