खास खबर

अखिल भारतीय साहित्य परिषद की जिला कार्यकारिणी का गठन, दिलीप सिंह दीपक बने अध्यक्ष।

सिरोही। 11.09.2022/ आज सारणेश्वर पुस्तकालय सिरोही में आयोजित मीटिंग में विश्व की अग्रणी साहित्य संस्था अखिल भारतीय साहित्य परिषद की सिरोही जिले की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे सर्वसम्मति से दिलीप सिंह परमार 'दीपक' को वर्ष 2022 से 2025 केलिए संस्था का जिला अध्यक्ष मनोनित किया गया। महामंत्री पद पर धनराज माली 'राही' को मनोनित किया गया।

 

 

अखिल भारतीय साहित्य परिषद की इस मीटिंग में संस्था के संरक्षक मंडल में श्रीमती शकुंतला गौड़ शकुन, गणपतसिंह देवड़ा, प्रवीनसिंह सिंदल, महेंद्रसिंह सिंदल तथा साहित्यकार तपेंद्र शेखावत तपन को सर्वसम्मति से संरक्षक मनोनित किया गया। संस्था के महामंत्री पद पर धनराज माली 'राही' को मनोनित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नरेंद्र ओझा, उपाध्यक्ष बंशीलाल जयपाल, कोषाध्यक्ष प्रदीपसिंह गोयल, प्रसार सचिव कार्तिकेय शर्मा, साहित्य सचिव भंवरलाल माली, साहित्य सह सचिव मदन नागर तथा पिंडवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष पद पर खुशवंत माली को मनोनित किया गया।

सारणेश्वर पुस्तकालय में आयोजित साहित्य परिषद की इस मीटिंग में कार्यकारिणी गठन के बाद आगामी 14 सितलबार को आने वाले हिंदी दिवस को लेकर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। आगामी कार्यक्रम हिंदी दिवस पर सर्णेश्वर लाइब्रेरी में ही आयोजित होगा।

इससे पूर्व संस्था अध्यक्ष दिलीप सिंह परमार ने गुफ्तगू प्रकाशक प्रयागराज द्वारा प्रकाशित अपनी सांझा साहित्य कृति आधुनिक भारत के गजलकार तथा शकुंतला गौड़ शकुन ने अपनी दो पुस्तक सारणेश्वर पुस्तकालय केलिए पुस्तकालय केलिए प्रदीप सिंह राठौड़ को सुपुर्द की।

कार्यक्रम को गणपतसिंह देवड़ा, प्रवीनसिंह सिंदल, भीखसिंह भाटी, दिलीपसिंह परमार आदि ने संबोधित किया। इस दौरान गोयली के शिवलाल माली ने मां के भजन की प्रस्तुति दी तथा तपेंद्र शेखावत ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।

कार्यक्रम के अंत में दिलीप सिंह को फिराक गोरखपुरी के जन्मदिन पर गुफ्तगू साहित्यिक संस्था प्रयागराज द्वारा फिराक गोरखपुरी सम्मान मिलने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। बैठक में शंकरसिंह राठौड़, भवानीसिंह चौहान, प्रदीप सिंह राठौड़, भीखसिंह भाटी सहित कई साहित्य प्रेमी सम्मिलित हुए। अंत में संस्था अध्यक्ष ने सबका आभार जताते हुए आगामी हिंदी दिवस पर उपस्थित रहने का अनुरोध किया।

 

संस्था अध्यक्ष दिलीप सिंह दीपक ने बताया कि संस्था साहित्य को समर्पित है तथा समय समय पर साहित्यिक गतिविधियां करेंगे। 14 सितंबर को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में सारणेश्वर पुस्तकालय में कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने कहा की साहित्य क्षेत्र की हमारी संस्कृतियों के संवर्धन व संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हमारा प्रयास रहेगा कि हम सब मिलकर कुछ बेहतर करें।

Categories