प्रशासनिक

जिला स्तर पर जन सुनवाई एवं सम्पर्क पोर्टल समीक्षा बैठक 15 सितम्बर को होगी

सिरोही, 13 सितम्बर। आमजन की समस्याओं की सुनवाई कर उनके त्वरित समाधान व निराकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा नागरिकों को सुशासन (गुड गर्वनेन्स) उपलब्ध कराने की दृष्टि से जिला स्तर पर 15 सितम्बर को राजीव गांधी सेवा केन्द्र, कलेक्ट्र परिसर में प्रातः 11 बजे जन सुनवाई एवं सम्पर्क पोर्टल समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें पोर्टल पर पूर्व में दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की जायेगी। जिन प्रकरणों में प्रार्थी असन्तुष्ट है उनकी समीक्षा की जाएगी।

अति0 जिला कलक्टर कालूराम खौड ने बताया कि इस बैठक में सम्पर्क पोर्टल/सीएम हेल्प लाइन/ 181 पर दर्ज/ राज्यपाल, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति महोदय से प्राप्त प्ररकणों की समीक्षा की जायेगी। जिला स्तरीय अधिकारी राजीव गांधी सेवा केन्द्र तथा खंड स्तरीय अधिकारी खंड स्तर पर वी.सी. कक्ष में जनसुनवाई बैठक में भाग लेंगे।

Categories