प्रशासनिक

दुदीया तालाब घाट निर्माण एवं इस्बोर महादेव मंदिर के पास घाट निर्माण व सौदर्यकरण के लिए 221.60 लाख रूपए की राशि मंजूर

सिरोही, 1 जून। जिले के दुदीया तालाब का सौदर्यकरण मय घाट निर्माण कार्य व इस्बोर महादेव मंदिर के पास घाट निर्माण एवं सौदर्यकरण के लिए मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढा के प्रयासों से 221.60 लाख रूपए की राशि पर्यटन विकास कोष से स्वीकृत की है।

वित्त विभाग द्वारा पर्यटन विकास कार्य के लिए पर्यटन विकास कोष से दुदीया तालाब के सौदर्यकरण एवं घाट निर्माण के लिए 162.12 लाख व इस्बोर महोदव मंदिर के पास घाट निर्माण व सौदर्यकरण के लिए 59.48 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की है।
विधायक संयम लोढा ने बताया कि दुदीया तालाब का सौदर्यकरण मय घाट निर्माण कार्य में मुख्य दीवार, चबूतरा, घाट निर्माण, रेलिग कार्य, इंटर ब्लाॅक वर्क, शौचालय, फव्वारा मय मूर्ति, व्यू पांईट इत्यादी पर निर्माण कार्य करवाया जाएगा। इसी प्रकार इस्बोर महादेव मंदिर के पास घाट निर्माण कार्य में मुख्य दीवार, चबूतरा, मूर्ति, घाट , रैलिंग वर्क, चैकडैम इत्यादी कार्य करवाया जाएगा। उक्त घाट निर्माण से वर्षा का पानी एक स्थान पर एकत्रित होगा एवं पेयजल का स्तर बढेगा तथा घाट पर सौदर्यकरण होने से शहरवासियों एवं पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र होगा।

Categories