विधानसभा चुनाव 2023

राजस्थान के एग्जिट पोल ने सभी को किया हैरान, दो में कांग्रेस तो तीन में भाजपा की बन रही सरकार

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल ने सभी को चौंका कर रख दिया है। कहीं भाजपा तो कहीं कांग्रेस बड़ी जीत हासिल करती दिख रही है। इस बीच राजस्थान चुनाव के एग्जिट पोल भी हैरान करने वाले हैं।

राजस्थान में कड़ा मुकाबला

राजस्थान में चुनाव बाद आए एग्जिट पोल (Exit Poll 2023) में भाजपा और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। कुछ एग्जिट पोल में भाजपा तो कुछ में कांग्रेस पार्टी को बढ़त मिलती दिख रही है। 

राजस्थान में हर चुनाव में सत्ता परिवर्तन का रिवाज रहा है। इस बार भी कुछ एग्जिट पोल में सत्ता बदलते रहने का रिवाज कायम दिख रहा है, जिसमें कांग्रेस से कई ज्यादा सीट लेकर भाजपा आगे निकल रही है।

 

 

 

Categories