खास खबर

मुख्यमंत्री सहायता कोष से दिलाई सहायता

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

सिरोही में पूर्व में हुई घटना पर मुख्यमंत्री सहायता कोष से सड़क
दुर्घटना में रूस्तम खान सिलावट की माण्डवा रोड पर मृत्यु होने पर मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक लाख रूपये की राशि का चैक रूस्तम की पत्नि जरीना बानू को कृषि मंत्री लालचंद कटारिया एवं विधायक संयम लोढा ने चैक दिया।

इसी तरह गुलाबराम पुत्र बलवंतराम ओड निवासी बरली पाडीव की दुर्घटना में मृत्यु होने पर 50 हजार रूपये की सहायता राशि का चैक उसके पिता बलवंतराम को दिया।

इस पर परिवार वालो ने सहायता राशि हेतु मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, विधायक संयम लोढा का आभार जताया।

Categories