खास खबर

क्यो नही जाने अर्बुदा गौशाला के हालात

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

रिपोर्ट ,,,,हरीश दवे

कल मुख्यालय पर पीएम मोदी के जन्म दिवस पर उत्साह पूर्वक कार्यक्रम नही होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में अफसोस झलक रहा है।।आज सांसद देवजी पटेल और पूर्व गोपालनराजय मंत्री ओटाराम देवासी ने भाजपा नेताओं के साथ भले ही शमृद्धिशाली आश्रय स्थल पीएफए में गायो को गुड़ खिलाया पर सरकारी अर्बुदा गौशाला की बदहाली ओर सहर में प्लास्टिक खा कर बे मौत मरने वाले गोवंश के सरंक्षण में भाजपा शाषित नगर परिषद बोर्ड पॉलीथिन बेग को प्रतिबंधित नही कर सका न ही मूक गोवंश के सरंक्षण संवर्धन में हमारे कारगर करवाई कर सके।

सेवा सप्ताह के तहत भाजपा सांसद व कार्यकर्ताओं ने गायो को खिलाया गुड व गौशाला में किया पौधारोपण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने को लेकर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा बुधवार को सिरोही सारणेश्वर महादेव मंदिर मार्ग स्थित पीपल फॉर एनिमल गौशाला में गायो को गुड़ व हरा चारा खिलाकर मनाया गया।
इस अवसर पर सांसद देवजी एम पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में सभी कार्यकर्ता मना रहे है। पटेल ने सभी को संकल्प दिलाया कि हम सभी को पर्यावरण को बचाना है व प्लास्टिक मुक्त भारत बनाना है व गोरक्षा के लिए सभी को आगे आना है।  देश के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकास की ओर अग्रेसर हो रहा है।

 

जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने विश्व मे भारत की साख को बढ़ाया है हमे गर्व है  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर जिन्होंने देश के गरीब,दलित,किशान, महिला, युवा सभी वर्गों के लिए कार्य कर रहे है। 

इस अवसर पर पूर्व गोपालन मंत्री ओटाराम देवासी,जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया विधायक समाराम गरासिया,पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी,नगरपरिषद सभापति धनपत सिंह, पूर्व सभापति ताराराम माली किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह राव,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपत सिंह राठौर, इत्यादि ने संबोधित किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 69 वे जन्मदिन पर सभी कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ व दीर्धायु होने की कामना की।

मंच संचालन अमर सिंह राव ने किया एवम मांगू सिंह बावली ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस मौके पर जिला उपप्रमुख काना राम अध्यक्ष नरपत सिंह राणावत,महिपाल सिंह चारण, पार्षद रणछोड़ प्रजापत जबर सिंह चैहान,,मनोज जैन,भूरा राम चैधरी,दमयंती डाबी, पीएफए सचिव अमित सिंह देवल,उपस्थित रहे। गौर तलब है कि सिरोहो मे भी पूरे देश की तरह मोदी जी के जन्म दिवस को सेवा सप्ताह के रूप मे मनाया जा रहा है

Categories