खास खबर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयन्ती श्रद्धा पूर्वक मनाई

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

संयोजक हरीश दवे

सिरोही जिले में भाजपा के सत्रह मंडलो में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयन्ती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।नगर मंडल सिरोहीकी और से  पुराना बस स्टैंड स्थित भटीयाणी माता मंदिर में पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की 103 वी जयंती  पर तस्वीर पर फूल माला एव उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए मनाई गई।

पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी ने कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्र स्वयंसेवक संघ के प्रचारक, चिन्तक और कुशल संगठनकर्ता रहे।वे भारतीय जनसंघ के संस्थापक महामंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे। 

उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी।

जिलाउपाध्यक्ष अशोक पुरोहित ने संबोधित करते हुए कहा कि उपाध्याय एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे| वे एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे।राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी। उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में कई लेख लिखे, जो विभिन्न पत्र.पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए। वे प्रखर वक्ता एवं पत्रकार थे।

इस अवसर पर सभापति धनपत सिंह राठौर,जिला उपाध्यक्ष अशोक पुरोहित,मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह चारण, पूर्व जिलामहामंत्री वीरेंद्र सिंह चौहान ने अपने विचार व्यक्त किये। 

इस अवसर पर हेमलता पुरोहित, मोर्चा जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित,रक्षा भंडारी, ,रणछोड़ प्रजापत,वीरेंद्र एम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Categories