खास खबर

रामझरोखा में शेरावाली मां की प्रतिमा होगी विराजीत

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

संयोजक हरीश दवे

घट स्थापना के साथ नवरात्रि महोत्सव का होगा आगाज
सिरोही जिला मुख्यालय पर नवरात्रि महोत्सव की तैयारियां जोर शोर से चल रही है।

नगर के बडी ब्रह्मपुरी, छोटी ब्रह्मपुरी, कुम्हारवाडा, लाईन पुलिस, नयावास, बस स्टेण्ड, उत्तरी मेघवालवास, दक्षिणी मेघवालवास ,सम्पूर्णानंद कॉलोनी भटकडा इत्यादि अनेक स्थानो पर देर रात्रि तक गरबा पांडालो को सजाने संवारने का कार्य चल रहा है तथा रविवार को नवरात्रि महोत्सव के तहत विजय अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना कर माता की प्रतिमा को नो दिनों के लिए विराजित किया जाएगा।

 

इसी के साथ गरबा का आयोजन शुरू होगा। 

शहर के मुख्य गरबा मंडल जगदम्बे नवयुवक मंडल के संरक्षक के अनुसार गरबा आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। नवरात्रि स्थापना पर्व पर सिंह पर सवार मां शेरावाली की आदमकद प्रतिमा के साथ महिषासुर राक्षस, गणेश, लक्ष्मी, सरस्वती एवं कार्तिकेय भगवान की प्रतिमा भी साथ में विराजमान की जाएगी। स्थापना के अवसर पर पंडित जीवनलाल ओझा द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर सभी के लिए मंगल कामना की जायेगी।

मंडल के मुख्य संरक्षक सुरेश सगरवंशी, संरक्षक गिरीश सगरवंशी, लोकेश खण्डेलवाल, गांधीभाई पटेल, राजेश गुलाबवाणी, रणछोड़राज पुरोहित सहित अध्यक्ष विजय पटेल आदि के सानिध्य मे सभी सदस्य तैयारियों को अंतिम रूप दे चुके हैं। इस अवसर पर शाम को आरती के बाद रात्रि नौ बजे पंडाल का फीता काटकर उद्घाटन किया जाएगा इसी के साथ गरबा रास का आयोजन प्रारंभ होगा।

सम्पूर्ण मैदान परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। माता की प्रतिमा के लिए सात फिट ऊँचे अस्थाई मन्दिर का निर्माण किया गया है, हालांकि पिछले दो दिन से हुई बारिश से व्यवस्थाओ में व्यवधान उत्पन्न हुआ है लेकिन श्रद्धालुओं के जोश में कोई कमी नहीं है।

Categories