खास खबर

राज. ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ का होगा जिले में विस्तार

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

सिरोही बड़ी ब्रह्मपुरी स्थित केसरिया जी मंदिर में अजमेर जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती उषा शर्मा की उपस्थिति में जिला महिला प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें विभिन्न मुद्दों पर महिलाओ ने चर्चा की ओर उंन्हे ज योग्यता अनुसार पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम जी के आगे दीप प्रज्वलन से हुई।

जिला अध्यक्ष प्रिया त्रिवेदी द्वारा अजमेर जिलाध्यक्ष उषा शर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष ओर कोंग्रेस महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीमती हेमलता शर्मा का पुष्प हार पहना स्वागत किया गया। उषा जी ने ब्रह्म समाज की नारी शक्ति को एकजुट हो, समाज में आर्थिक व सामाजिक रूप से पिछडी़ हमारी बहनों के उत्कर्ष के लिए कार्य करने की बात कही।उन्होंने जिला कार्यसमिति में पदाधिकारी नामजद किये जिनकी शीघ घोषणा की जायेगी। प्रिया त्रिवेदी ने बताया कि अभी नवनिर्मित कार्यकारिणी की शुरुआत नगर से हुई है।

 

आगे जल्द ही हम जिले में प्रत्येक ब्लाक स्तर पर एवं शहरी ग्रामीण क्षेत्र में सदस्यता अभियान के कार्यक्रम आयोजित करेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती हेमलता शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे एवं उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष का कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने की बात कही। गोरवाल समाज के हरीश दवे ने भी जिलाध्यक्ष प्रिया विजय त्रिवेदी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप समाज के हर वर्ग की महिलाओं के उत्थान के लिए हमारी दीदी के प्रयास संस्थान से कार्य कर रही है।

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके ईशा त्रिवेदी, डॉक्टर कृति शर्मा, कोमल त्रिवेदी, रेनू लता व्यास, मित्तल त्रिवेदी, कुसुमलता पुरोहित, मीना वोहरा, तारा पुरोहित, शीतल दवे, भारती दवे, पूजा दवे, गीता पुरोहित, डिंपल त्रिवेदी, हर्षा दवे, विजेता पुरोहित, अरुणा जी आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्री रतन लाल जी पुरोहित द्वारा हुआ।

Categories