खास खबर

विशाल प्रदर्शन व नारेबाजी कर जताया आक्रोश : गहलोत

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

प्रतिनियुक्त बीएलओ शिक्षक अर्जुन राणा के निलम्बन को निरस्त करवाने के विरोध के तीसरे चरण में आज जिला कलक्टरी के बाहर राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) ने विशाल प्रदर्शन व नारेबाजी कर आक्रोश जताया।

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संगठन के मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने उपस्थित शिक्षको से कहा कि अपने शिक्षण के कर्तव्य को पूर्ण कर अतिसंवेदनशील पहाडी क्षेत्र में बिना किसी सहयोग के बीएलओ कार्य को स्वंय के स्तर से निष्ठापूर्ण सम्पादन करने का साहस रखने वाले अनुसुचित जन जाति के शिक्षक अर्जुन राणा पर निराधार एवं मौखिक बेबुनियादी आरोप लगाकर कारण बताओ नोटिस एवं प्रारम्भिक जॉच किये बिना ही सीधे निलम्बित कर मुख्यालय अपने कार्यालय में कर देना

आदेशकर्ता अधिकारी रविन्द्र गोस्वामी उपखण्ड अधिकारी आबुपर्वत की शासकीय विफलता का प्रमाण माना जा सकता है। संगठन एैसे अधिकारी को शासकीय के साथ व्यावहारिक रूप से पुनः प्रशिक्षित करने की सरकार से दरकार करेगा जिसका सभी ने करतल ध्वनि से समर्थन किया।

प्रदर्शन की संयुक्त कमान संभाले प्रदेश महामंत्री डॉ.हनवंत सिंह मेडतिया ने सम्बोधन में कहा कि 01 अक्टुबर 2019 से विधालय का समय बदला हैं एैसे में जिस स्थान पर अर्जुन राणा को बीएलओ कार्य हेतु प्रतिनियुक्त किया हैं वो आदीवासी दुर्गम क्षेत्र चुनाव में भी अत्यन्त संवेदनशील घोषित होने से शाम को चार बजे बाद पहाडो में सांप बिच्छु व लुट के भय के बीच होते हुये आदिवासियों के घरों पर सर्वे करना अपनी मौत को असमय गले लगाने से कम नहीं हैं। विभाग को पता हैं कि एैसे दुर्गम क्षेत्र में नेट टावर पकडता नही बीएलओ अपने निजी खर्च से निजी मोबाईल से कार्य को सफल अंजाम देने का जी तोड प्रयास करते हैं।

अर्जुन राणा के निलम्बन निरस्त होने एवं असहयोग और शुन्य विजिट पर सुपरवाईजर थानाराम को निलम्बित कर दण्डित किया जाना ही मामले में न्याय का प्रबल पक्ष रहेगा। उन्होने कहा कि यदि तीन दिन के भीतर आहत को राहत और दोषी को दण्ड नहीं मिला तो शासकीय हठधर्मिता के चलते दीपावली के पावन पर्व पर निर्दोष अर्जुन राणा के घर ऑसुओं के दीप जलने से पहले प्रदर्शन के अगले चरण में उपखण्ड अधिकारी आबुपर्वत के कार्यालय के बाहर उसके पुतले मे अंहकार को दहन किया जायेगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर रिछपालसिंह बुरडक ने संगठन को आवस्त किया कि शीघ्र ही बहाल किया जायेगा। प्रर्दान को जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह सोलंकी, जिलामंत्री ईनामुल हक कुरैशी, वरिठ उपाध्यक्ष जगदीश खण्डेलवाल, उपाध्यक्ष भगवत सिंह देवडा, पॉचो उपाखाध्यक्ष देवेश खत्री, मनोहर सिंह चौहान, छगन भाटी, हिम्मत टेलर, गुरूदीन वर्मा, धर्मेन्द्र खत्री, इन्दरमल खण्डेलवाल, प्रवीण जानी, रमेश रांगी, भीखाराम कोली, रमेश परमार, महेन्द्रपाल परमार, माधोसिंह मीणा, रतीलाल मीणा, जोराराम मेघवाल, गणेश कुमार मीणा, गणपतसिंह भाटी, चतराराम मेघवाल, नारायणसिंह देवडा, महेन्द्रसिंह घडिया, वरूण खत्री, ओमप्रकाश, महिपालसिंह, मगाराम, महेन्द्र सिंह दहिया, जितेन्द्र परिहार, रमे खत्री सहित सैकडों शिक्षकों ने प्रर्दान में भाग लिया।

Categories