खास खबर

विधायक मनीषा पवार का शिवगंज आगमन परराजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील संगठन द्वारा किया स्वागत

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

शिवगंज राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के मुख्य महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत के नेतृत्व में शुक्रवार धनतेरस को जोधपुर शहर विधायक मनीषा पवार का संगठन द्वारा नेहरू नगर शिवगंज आगमन पर स्वागत कर शिष्टाचार भेंट कर शैक्षिक गतिविधियों पर चर्चा की संघ प्रगतिशील के मुख्य महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत ने बताया कि जोधपुर शहर विधायक मनीषा पवार का शिवगंज के नेहरू नगर में शुक्रवार को निजी कार्यक्रम में पधारने पर संगठन द्वारा अभिनंदन किया गया।

संगठन के मुख्य महामंत्री गहलोत को विधायक मनीषा पवार ने कहा कि उनके संघर्ष और शिक्षक हितों के लिए किए जाने वाले सदैव कार्य को मैं 25 वर्षों से स्वयं व्यक्तिश: जानती हूं ।शिक्षक हित मे संगठन के कार्यो की विधायक ने प्रशंसा की।

शैक्षिक संबंध में चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में डॉ हनवंत सिंह मेड़तिया, उपशाखा अध्यक्ष छगनलाल भाटी, कोषाध्यक्ष हरिराम, तहसील मंत्री रमेश रागी, तहसील कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार जॉनी सम्मिलित थे इसके अलावा उनके परिवार मे विधायक पति दीपक सिंह पवार, उगम सिंह सोढा, दिनेश सिंह राठौड़, प्रताप सिंह राठौड़, प्रदीप सिंह राठौड़, मूल सिंह गहलोत भी उपस्थित थे

Categories