खास खबर

विशाल जनसंपर्क रैली में गूंजा सारणेश्वर बाबो मेहर करी चली चली संयम की लहर चली का गाना, राहगीर भी थिरके।

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

रिपोर्ट हरीश दवे

सिरोही नगर परिषद चुनावो में कांग्रेस पार्टी के समस्तउम्मीदवारो के समर्थन मे आज दोपहर ढाई बजे अहिंसा सर्कल से एक विशाल जनसंपर्क रैली, पैदल रोड शो का आयोजन हुआ

अहिंसा सर्किल से शुरू हुए रोड शो में विजेता तेवरों के साथ गर्मजोशी तेज कदम ताल के साथ डीजे साउंड की धुन पर बज रहे चुनावी विकास गाने की गूंज में सिरोही विधायक संयम लोढ़ा जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य प्रत्याशी महेंद्र मेवाडा,अखिलेश मोदी,पिंकी रावल,महरूफ़ हुसैन,ज्योति तोलानो, दिव्या आर्य प्रकाश प्रजापत,जितेन्द्र ऐरन ,विसाराम, ईश्वर सिंह,सुधांशु गौड़ जितेंद्र सिंघी,कोंग्रेस नेता हरिॐ दत्ता, दशरथ नरुका,विनोद देवड़ा, मुख्तियार खान, कांतिलाल खत्री, समेत सेकड़ो कार्यकर्ता संयम लोढा जिंदाबाद,हमारा नेता केसा हो संयम लोढा जैसा हो।विधायक लोढा का जगह जगह हार पहिना स्वागत किया।

अहिँसा सर्किल से प्रारम्भ हुई रैली हाउसिंग बोर्ड,राधिका,घांची मोहल्ला,उत्तरी मेघवाल वास,खोखा खेजड़ा,नया वास, बग्गी खाना सुनार वाड़ा उपली बाजार छिपा ओली,कुम्हार वाडा, राजमाता धर्मशाला भटकडा, सम्पूर्णानंद कॉलोनी,दक्षिणी मेघवाल वास,बस स्टैंड,शाहजी की वाड़ी, राजमाता धर्मशाला रोड झुंपा घाट रोड होते हुये रैली अहिंसा सर्किल पे विसर्जित हुई।

Categories